विकास खंड बहादुरपुर के कलवारी चौराहे पर स्थित बाबा कौलेश्चर नाथ मंदिर पर भाजपाइयों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुणयतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शो को आत्मसात करने और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया ने कहा कि केंद्र की वर्तमान नरेंद्र मोदी की सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अंगीकार किया है.
इसलिए सरकार सबका साथ सबका विकास की बात कहती है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ों के कल्याण के लिए समर्पित है.
केंद्र सरकार की ज्यादातर जनकल्याणकारी योजनाएं चाहे जनधन योजना हो, शौचालय निर्माण हो, पेंशन योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो, गरीब कल्याण अन्न योजना हो, पीएम विश्वकर्मा योजना हो,
किसान सम्मान निधि हो सभी अंत्योदय के कल्याण की सोच पर ही आधारित है।
जहा पर मुख्य रूप से लल्लू गिरी, देव प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, संतोष सिंह, सूर्य प्रकाश ( पिंटू प्रधान ) जगजीवन अग्रहरि सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।