मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : अश्लील गाने लगाकर विडियो वायरल करने के मामले में दोषियो के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल निवासी दलित हरिश्चन्द्र के साथ ग्रामीणो ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अश्लील गाने लगाकर विडियो वायरल करने के मामले में दोषियो के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। एसपी ने…

बस्ती न्यूज़ : अश्लील गाने लगाकर विडियो वायरल करने के मामले में दोषियो के विरूद्ध कार्रवाई की मांग
बस्ती न्यूज़ : अश्लील गाने लगाकर विडियो वायरल करने के मामले में दोषियो के विरूद्ध कार्रवाई की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल निवासी दलित हरिश्चन्द्र के साथ ग्रामीणो ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अश्लील गाने लगाकर विडियो वायरल करने के मामले में दोषियो के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


पत्र में कहा गया है कि गत फरवरी की शाम को रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में जुलूस निकला था। जुलूस में संत रविदास और बाबा साहब पर केन्द्रित गीतों पर बच्चे, पुरूष, महलायें नृत्य कर रहे थे। बेहिल बुद्ध विहार के पास कुछ लोगो ने बच्चियों का विडियो बना लिया। राकेश मौर्या पुत्र राम उजागिर जो गांव का ही है ने बच्चियों का विडियो अश्लील गाने जोड़कर फेसबुक और इन्स्ट्राग्राम पर लगा दिया। विरोध करने पर उसे हटा दिया। बाद में उसे फिर लगा दिया। जब इसकी शिकायत की गई तो राकेश मौर्या और उसके घर वाले, हरेन्द्र पुत्र बलिराम, गोपी पुत्र हरीश, राजेन्द्र मौर्या पुत्र लौटू, धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र रामजग आदि जाति सूचक गालियां देने लगे। धमकी दिया कि शिकायत करोगे तो आग लगाकर जलाकर मार डालूंगा। हरिश्चन्द्र के अनुसार घटना की सूचना मुण्डेरवा थाने पर दिया गय, पुलिस राकेश मौर्य और कुछ अन्य लोगोें को थाने पर ले जाकर पूंछताछ किया किन्तु बिना किसी कार्रवाई के उन्हें थाने से छोड़ दिया गया। इससे ग्रामीण काफी डरे हुये हैं। मांग किया कि प्रकरण में समुचित कार्यवाही कर न्याय दिलाया जाय।


एसपी को पत्र देने के दौरान मुख्य रूप से भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, संदीप कुमार गौतम, राजमन भारती, बाबूलाल, रामाशीष, फूलचन्द, ओम प्रकाश, सिद्धार्थ, बाबूराम, जगराम, घमालू, दिलीप, प्रहलाद, रामजगत, राकेश कुमार, केदार, अमरजीत, राम सागर, शनि आदि शामिल रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।