मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती : हेड कांस्टेबल राकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग

बस्ती । वाल्टरगंज थाने में तैनात होमगार्ड को हेड कांस्टेबल द्वारा मारने-पीटने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिला अस्पताल से इलाज कराने के बाद मंगलवार को होमगार्ड सुनील कुमार मिश्र ने पुलिस अधीक्षक क…

बस्ती : हेड कांस्टेबल राकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग
बस्ती : हेड कांस्टेबल राकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती । वाल्टरगंज थाने में तैनात होमगार्ड को हेड कांस्टेबल द्वारा मारने-पीटने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिला अस्पताल से इलाज कराने के बाद मंगलवार को होमगार्ड सुनील कुमार मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर हेड कांस्टेबल राकेश यादव के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की  कार्रवाई की मांग किया है।


प्रकरण की शिकायत होमगार्ड ने एसपी गोपालकृष्ण चौधरी से भी किया है। इस बावत सीओ सदर सतेन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच की जा रही है। जांच कर आरोपित हेड कास्टेंबल पर उचित कार्रवाई होगी।


घटनाक्रम के अनुसार सोनहा थानाक्षेत्र के कनेथू बुजुर्ग गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र होमगार्ड है। उसकी ड्यूटी प्रयागराज में कुंभ मेले में लगी है। आरोप है कि बीते 15 दिसम्बर को प्रयागराज ड्यूटी करने गया था। यहां अचानक बीमार पड़ गया तो वहां से बस्ती भेज दिया गया। आरोप है कि 18 दिसंबर को जब शाम पांच बजे वाल्टरगंज थाने पर आमद कराने गया तो वहां पर पहले से खड़े हेड कास्टेबल राकेश यादव ने आमद नहीं करने के लिए एक दूसरी महिला कांस्टेबल से कहा। इसका विरोध किया तो हेड कांस्टेबल ने थाना परिसर में ही बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया।  इस मामले में हेड कास्टेबल राकेश यादव के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही न किये जाने से होमगार्ड में गुस्सा  है। होमगार्ड सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि राकेश यादव का पुरानी बस्ती थाने में तबादला हो चुका है इसके बावजूद वह वाल्टरगंज थाने में बना हुआ है। उसने मामले में दोषी सिपाही के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।