बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के कोरियाडीह निवासिनी रेशमा पत्नी वासुदेव ने शनिवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को पत्र देकर चक मार्ग पर जबरिया किये जा रहे
स्थायी निर्माण को रोके जाने की मांग किया।
जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र में कहा गया है
कि गाटा संख्या 74 चक मार्ग में हृदयराम पुत्र राम चरन द्वारा स्थाई मकान का निर्माण कराया जा रहा है।
इससे सार्वजनिक रास्ता बंद हो जायेगा और आवागमन में असुविधा होगी।
मांग किया कि पैमाइश और जांच कराकर स्थाई मकान का निर्माण रोका जाय।
हृदयराम से चक मार्ग पर स्थायी मकान निर्माण कराने से रोका गया तो वह धमकियां देने लगा। मांग किया कि इस निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकवाया जाय।