मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुकरणीय व अतुलनीय योगदान के लिए सदा याद किये जाएंगे दिनेश चन्द्र पाण्डेय

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की बस्ती शाखा की ओर प्रेस क्लब सभागार में प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गौंड़ के आवाह्न पर भारतीय बस्ती समूह के संपादक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय को साथियों ने…

बस्ती न्यूज़ : पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुकरणीय व अतुलनीय योगदान के लिए सदा याद किये जाएंगे दिनेश चन्द्र पाण्डेय
बस्ती न्यूज़ : पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुकरणीय व अतुलनीय योगदान के लिए सदा याद किये जाएंगे दिनेश चन्द्र पाण्डेय — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की बस्ती शाखा की ओर प्रेस क्लब सभागार में प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गौंड़ के आवाह्न पर भारतीय बस्ती समूह के संपादक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय को साथियों ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पत्रकारों ने दिनेश चन्द्र पाण्डेय को याद करते हुये उनके योगदान को सराहा और सभी के लिये प्रेरणास्रोत बताया।


श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा पाण्डेय जी का समूचा जीवन पत्रकारिता को समर्पित रहा। अधिवक्ता होते हुये भी उन्होने पत्रकारिता जैसा चुनौतीपूर्ण क्षेत्र चुना और आखिरी सांस तक आदर्शों पर कायम रहे। वे हमेशा अपने साथियों का मनोबल बढ़ाते थे और बेहतर कार्य करने को प्रेरित करते रहे। पत्रकारिता क्षेत्र में बेहतर योगदान उनके लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


शोकसभा में अजय कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र यादव “जीत“,राकेश गिरी, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, बबुन्दर यादव, रितिक कुमार, अरूण कुमार, देवेन्द्र पाण्डेय, राकेश त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, अमर सोनी, अनिल कुमार पाण्डेय, लवकुश सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, लवकुश सिंह, मोहम्मद टीपू, सुमित जायसवाल, बलराम चौबे, अब्दुल कलाम, आकाश शुक्ल, शिवम गुप्ता, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, रामविलास, आशीष चौधरी,कसौधन, श्री प्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार, कर्मचन्द यादव, मो. शकील, सरताज आलम, सूरज कुमार यादव, सन्तोष कुमार, मो. हसन, अखिलेश यादव, रमाकान्त मित्रा, मनोज कुमार पाण्डेय, वकील अहमद सिद्दीकी, तबरेज आलम, राम प्रीत वरूण, सूरज सिंह, महेश तिवारी, ओंकार चतुर्वेदी, डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’, कपीश मिश्रा, मो. कलीम, फैय्याज अहमद, मोहम्मद आलम, महेन्द्र प्रताप सिंह, इंद्र भूषन, अनूप मिश्र आदि शामिल रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।