मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

Basti news: टीबी मुक्त भारत अभियान में पोषण पोटली का वितरण

बस्ती: राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम और टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को निक्षय दिवस के अवसर पर हरैया ब्लाक सभागार में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी ह…

Basti news: टीबी मुक्त भारत अभियान में पोषण पोटली का वितरण
Basti news: टीबी मुक्त भारत अभियान में पोषण पोटली का वितरण | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम और टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को निक्षय दिवस के अवसर पर हरैया ब्लाक सभागार में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी हर्रैया सुशील कुमार पाण्डेय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया के अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार शुक्ल, एसटीएस राहुल श्रीवास्तव और एडीओ पंचायत जयप्रकाश राय ने 12 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया। खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार टीबी मरीजों को आर्थिक सहायता तो कर ही रही है साथ में हम सभी अगर पोषण से सम्बंधित सहयोग करते हुए नियमित मरीज का देखभाल करेंगें तो क्षय रोगी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया के अधीक्षक ने कहा कि टीबी लाईलाज बीमारी नही हैं बल्कि पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। टीबी की दवा का सेवन नियमित करना चाहिए इसे बीच में नही छोड़ना चाहिए, बीच में दवा छोड़ने से गम्भीर बीमारी हो सकती है। टीबी की जांच और  इलाज पूर्णतया निःशुल्क है। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि गोद लिए गए क्षय रोगियों को नियमित पोषण पोटली जिसमें भुना चना, गुड़, मूंगफली, चिक्की, सत्तू और अन्य पोषक सामग्री दिये जा रहे हैं और उन्हें नियमित दवाइयां भी मिल रही है। एडीओ पंचायत ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का मकसद साल 2025 तक भारत में टीबी को खत्म करना है। इस अभियान के तहत, टीबी रोगियों को मुफ्त इलाज और वित्तीय सहायता दी जा रही है।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सत्येन्द्र चौधरी, रवीश कुमार मिश्र, विवेक कान्त पाण्डेय, शिमला देवी, नैनशी, पूजा कुमारी, अतुल, अंकित, शालू, झुन्ना देवी, शनि, रीमा, पुष्पा, अंशू, परसराम, पुन्नी लाल, पदमाकर आदि उपस्थित रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 19 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।