मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti news: बस्ती सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए

बस्ती: बस्ती सदर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण…

Basti news: बस्ती सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए
Basti news: बस्ती सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती सदर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनसमस्याओ का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ करें। जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक हिला-हवाली को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जायेंगा।


उन्होने यह भी कहा कि अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के निस्तारण का समय-समय पर गुणवत्ता आख्या उच्चाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया जायेंगा। इसमें किसी भी स्तर पर गुणवत्ता आख्या ठीक न पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेंगी। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता के विवाद/समस्या के निस्तारण हेतु विवादित स्थल पर जाने से पूर्व उनको फोन द्वारा अवगत कराते हुए दोनों पक्षों को गम्भीरतापूर्वक सुनने के बाद निस्तारित करें।


पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को समयानतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 मामले प्राप्त हुए, जिसमें से 09 का मौके पर निस्तारित किया गया। इसमें राजस्व के 13, पुलिस के 12, विकास के 10, विद्युत के 06, चकबन्दी के 04, पूर्ति के 03 तथा अन्य के 05 मामले है।


सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. आर.एस. दुबे, पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजय सिंह, डीएफओ जय प्रकाश, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, सीबीओ राजेश त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका सुनिष्ठा सिंह, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।