मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Basti news: परीक्षा से डरे नहीं यह अवसर है-सानू एन्टोनी

बस्ती: राजन इण्टर नेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट छात्रों को सफलता का मंत्र दिया। कहा कि परीक्षा से डरे नहीं एक अवसर है। वैसे…

Basti news: परीक्षा से डरे नहीं यह अवसर है-सानू एन्टोनी
Basti news: परीक्षा से डरे नहीं यह अवसर है-सानू एन्टोनी | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: राजन इण्टर नेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली  सीबीएसई हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट छात्रों को सफलता का मंत्र दिया। कहा कि परीक्षा से डरे नहीं एक अवसर है। वैसे पूरे जीवन में समय-समय पर परीक्षा से गुजरना होता है। छात्र बिल्कुल तनाव न लें, उन्हें पूरी तैयारी करायी गई है और निर्भय होकर परीक्षा देने के साथ ही सर्वाधिक अंक प्राप्त कर एकेडमी और अपने परिवार का गौरव बढाये।


प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी करते हुये बताया कि सही टाइम टेबल - पढ़ाई का सबसे अच्छा तरीका है ,यह पहले ही तय कर लें कि आपको कब, क्या और कितना पढ़ना है। चाहें तो हर आधे या एक घंटे में 10 से 15 मिनट का ब्रेक लें। इससे दोबारा जब पढ़ाई करने बैठेंगे तो बेहतर तरीके से पढ़ पाएंगे। एक ही बार में ज्यादा से ज्यादा पढ़ने की कोशिश न करें। पहले कठिन विषयों का अध्ययन कर लें उसके बाद आसान चीजों को पढ़ें। धीरे-धीरे पढ़ाई के घंटों को बढ़ाएं लेकिन बीच में ब्रेक जरूरी लें। अगर टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई होगी तो सभी विषयों पर बराबर ध्यान दे पाएंगे।


प्रबन्ध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने छात्रों को कलम और गुलाब देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखना भी बेहद जरूरी है। इससे दिमाग को ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है, रक्तसंचार बेहतर होता है और वह तेजी से काम करता है।  बिना तनाव के सभी प्रश्नों को हल  करें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।