SO गौर गजेंद्र प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी संतोष कुमार की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़।
ATM तोड़कर चोरी करने का प्रयास व नगरों में नकबजनी करने वाले अभियुक्त की हुई पुलिस टीम से मुठभेड़।
बस्ती जिले के गौर थाना के मेहदिया रामदत्त के पास हुई बदमाश से मुठभेड़।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश सलमान को मारी गोली।
गोली लगने से बदमाश हुआ घायल पुलिस ने गिरफ्तार कर स्थानीय अस्पताल मे कराया भर्ती।
डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेपर।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से 1 तमंचा 315 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस,1 अदद खोखा कारतूस, 1 अदद लोहे का रॉड, 1 लोहे का सरौता किया बरामद।
धारा धारा 331(4), 305a B.N. मे वांछित चल रहा था अभियुक्त।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) B.N.स की - की बढोत्तरी।
अभियुक्त का पुलिस पर अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अपराध में धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा हुआ दर्ज।
अभियुक्त के खिलाफ पहले से दर्ज है 4 मुकदमे।
सीओ हरैया संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेस कर किया घटना का खुलासा।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे चौकी प्रभारी बभनान अनन्त कुमार मिश्र, स्वाट टीम के रमेश कुमार अवनीश सिंह, पवन तिवारी, शुभेन्दु तिवारी , किशन सिंह, अभिलाष प्रताप सिंह रहे शामिल।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे गौर थाना के रविन्द्र सिंह, धीरज यादव, देवेन्द्र निषाद, चन्द्र प्रकाश शुक्ला भी रहे शामिल।