नकली घी की सप्लाई यूपी में सबसे ज्यादा
पुलिस ने जानकारी दी कि नकली घी की सप्लाई यूपी के कई जिलों में सबसे ज्यादा की गई।
फैक्ट्री से 13 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं,
जिनमें घी, रिफाइंड, वनस्पति और अन्य अज्ञात पदार्थ शामिल हैं।
पांच गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश
पुलिस ने फैक्ट्री के मैनेजर सहित पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है,
जबकि फैक्ट्री के मालिक और अन्य आरोपी फरार हैं।
डीएम और एसपी को पत्र लिखकर इस मामले में गिरफ्तारियों की मांग की गई है।
नकली घी के वितरकों की गिरफ्तारी की मांग
वही पत्र के माध्यम से नकली घी के खरीददारों और वितरकों की जानकारी दी गई,
और इनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
पंजाब, राजस्थान, असम, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और बिहार के जिलों में भी पत्र भेजे जा रहे हैं।।