उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह जी का जन्मदिन एक समारोह पूर्वक न्याय मार्ग स्थित BJP के कैंप कार्यालय पर मनाया गया,
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्रा जी ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया,
कार्यक्रम में मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने फूलमालाओं और गुलदस्ततो के साथ पूर्व मंत्री जी का स्वागत किया और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भी हार्दिक अभिनंदन किया गया,
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता खादिम हुसैन ने किया,
समारोह में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिंपल ,वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ला, दिलीप पांडे, राजकुमार शुक्ला, जगदीश अग्रहरि ,राधे श्याम जायसवाल, अशोक पाल ,मुन्ना सिंह राणा सिंह, अमित पाल, सनाउल्लाह अंसारी, देवकीनंदन पांडे ,साकेत सिंह ,दिलीप सिंह, राजन पांडे , महेश प्रताप सिंह ,राघवेंद्र प्रताप सिंह ,के.के.गुप्ता ,सुधाकर ओझा, विशाल कसौधन ,शिवाकर तिवारी, अंकुर मिश्रा, बेचन सिंह, अखिलेश शुक्ला, सर्वेश श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, अजीत वर्मा ,सत्य प्रकाश राजेश सिंह बिसेन, शहजादे अंसारी , आसिफ रजा अंसारी ,सुधीर सिंह मोनू ,इमरान खान ,इदरीश सभासद, पवन गुप्ता, मनोज कुमार, विशाल कसौधन सहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद थे,
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री राज किशोर सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा जी ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया तथा स्वागत और अभिनंदन करने के लिए सबका आभार जताया.