बस्ती न्यूज़ : चार पुलिस कर्मियों पर दलित युवक को मारने पीटने का आरोपः डीआईजी, एसपी से लगाया न्याय की गुहार
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी अजय पुत्र बाबूलाल ने एसपी और डीआईजी को पत्र देकर कहा है कि वह पेश से मजदूर और दलित वर्ग का है। उसके गांव में भगवान शंकर और काली माता का मंदिर सबके सहयोग से…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ : चार पुलिस कर्मियों पर दलित युवक को मारने पीटने का आरोपः डीआईजी, एसपी से लगाया न्याय की गुहार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी अजय पुत्र बाबूलाल ने एसपी और डीआईजी को पत्र देकर कहा है कि वह पेश से मजदूर और दलित वर्ग का है। उसके गांव में भगवान शंकर और काली माता का मंदिर सबके सहयोग से बनवाया गया है। गत 5 फरवरी को अज्ञात चोर शंकर जी के हाथ से त्रिशूल चुरा ले गये। इस मामले में 10 फरवरी को पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा उसे थाने पर बुलवाया गया । वह अपने पिता और ग्राम प्रधान के साथ थाने पर पहुंचा। उसे थाने पर बैठा लिया गया और थानाध्यक्ष के कहने पर चार पुलिसकर्मियोें ने उसे बेल्ट से बुरी तरह से मारा पीटा। उस पर पुलिस वालों ने दबाव बनाया कि जुर्म स्वीकार कर लो या दूसरे किसी का नाम बताओ। उससे 5 हजार की मांग किया गया, पुलिस वालों ने कहा कि रूपया दो नहीं तो और पिटाई होगी। उसके पिता और ग्राम प्रधान थाने से उसे छुडाकर लाये।
कोल्हुआ निवासी अजय पुत्र बाबूलाल ने एसपी को पत्र देकर मांग किया है कि चार पुलिस कर्मियों की पहचान कर उसे मारने पीटने, धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाया जाय।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।