मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Basti news: बिजली विभाग का निजीकरण हुआ तो 17 से आन्दोलन - आर.के. आरतियन

बस्ती: भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने दो मुद्दों को लेकर राज्यपाल और जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। राष्ट्र…

Basti news: बिजली विभाग का निजीकरण हुआ तो 17 से आन्दोलन - आर.के. आरतियन
Basti news: बिजली विभाग का निजीकरण हुआ तो 17 से आन्दोलन - आर.के. आरतियन | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने दो मुद्दों को लेकर राज्यपाल और जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन  प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय किसान मोर्चा द्वारा राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि बिजली विभाग यूपीपीसीएल का निजीकरण न किया जाय। यदि निजीकरण हुआ तो इसके  विरोध में 17 जनवरी से  धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जबकि डीएम को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि गौर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पतिला के पिपरा गोसाई निवासी वयोवृद्ध छोटू पुत्र अछैवर को मृतक दिखाकर आख्या दे दी गई जिसके कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गयी। उसे सही कराकर पेेंशन जारी कराया जाय। यदि एक सप्ताह के भीतर इसे सुधारा न गया तो मोर्चा आन्दोलन को बाध्य होगा।


ज्ञापन देने के बाद भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने कहा कि गौर विकास खण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियांे द्वारा बिना जांच पड़ताल के जीवित को मृतक दिखा दिये जाने के कारण पिपरा गोसाई निवासी वयोवृद्ध छोटू पुत्र अछैवर की पंेंशन बंद हो गई। वृद्धावस्था में पेंशन ही उनका सहारा था। मांग किया कि विभागीय स्तर पर जांच कराकर पेंशन शुरू कराया जाय अन्यथा मोर्चा आन्दोलन को बाध्य होगा। इसकी कड़ी में आर.के. आरतियन ने कहा कि बिजली विभाग के निजीकरण का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इसे वापस ले, यदि ऐसा न हुआ तो मोर्चा आन्दोलन को बाध्य होगा।


ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ठाकुर प्रेम नंदवंशी ,कृपा शंकर चौधरी, सीताराम भारती, राम सुमेर यादव, एडवोकेट भूपेंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, सुग्रीव चौधरी, डा. रिफाकत अली,धर्मेंद्र चौधरी, बुद्धेश राणा, यार मोहम्मद, पंचलाल आदि शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।