पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सोनहा मोतीचंद
मय हमराह उपनिरीक्षक जनार्दन प्रसाद मिश्रा,हे0का0 कृष्णानंद त्रिपाठी,हे0का0 यशवंत सिंह,का0 दिवाकर कुमार व म0 का0 मंजू यादव द्वारा आज दिनांक 23.01.2025 को राजकीय मॉडल महाविद्यालय सेमहो थाना सोनहा जनपद बस्ती* में उपस्थित समस्त छात्राओं को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रेरित किया गया
तथा डिजिटल वॉरियर्स के क्या काम होंगे जैसे अफवाहों को रोकना, अफवाहों का खंडन करना, सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज़ जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ते हैं
उनका खंडन करना, सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर ना करना, पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना, इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक द्वारा जारी किए
गाइडलाइन के अनुसार डिजिटल वॉरियर्स बनाए जा रहे हैं।इसके साथ-साथ साइबर क्राइम जागरूकता जिसमें खास संबंधित बातों को बताते हुए
जैसे , फर्जी क्रेडिट मैसेज फ्राड, फेसबुक/सोशल मीडिया पर अंजान से दोस्ती, फर्जी लोन एप, टेलीग्राम चैनल / वर्क फ्रॉम होम फ्राड गुगल पर पड़े फर्जी हेल्प लाइन नंबर, गुगल आदि सर्च इंजन की फर्जी वेबसाइट,
न्यूड वीडियो कॉल फ्राड, फर्जी फोन कॉल फ्राड, आनलाइन खरीददारी, आनलाइन बिक्री, स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन से फ्राड, क्रेडिट कार्ड फ्राड,
SMS फारवर्डर/APK फाइल से फ्राड, कार्ड स्कीमिंड डिवाइस / कार्ड बदलना, चार्जिंग केबल / वाईफाई से डाटा चोरी, फर्जी फेसबुक / सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर,जीवन साथी /
डेटिंग ऐप से फ्राड, शहरों / गावों में घूमकर धोखाधडी, फेक नोटिस / दस्तावेज से सावधानी, साइबर अपराध का नया ट्रेंड डिजिटल अरेस्ट, निष्कर्ष, क्या करें क्या न करे,
साइबर हेल्पलाइन नंबर - 1930,
के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।