मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti news: कलवारी डाकघर में अनियमितता उजागर, डाक कर्मचारी आलोक मिश्रा सहित दो निलंबित

बस्ती: डाक सेवाएं गोरखपुर क्षेत्र के निदेशक आर. वी. चौधरी ने क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान कलवारी डाकघर में गड़बड़ियों का खुलासा किया। औचक निरीक्षण के दौरान डाकघर में एक प्राइवेट व्यक्ति द्वारा निर्धार…

Basti news: कलवारी डाकघर में अनियमितता उजागर, डाक कर्मचारी आलोक मिश्रा सहित दो निलंबित
Basti news: कलवारी डाकघर में अनियमितता उजागर, डाक कर्मचारी आलोक मिश्रा सहित दो निलंबित | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: डाक सेवाएं गोरखपुर क्षेत्र के निदेशक आर. वी. चौधरी ने क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान कलवारी डाकघर में गड़बड़ियों का खुलासा किया। औचक निरीक्षण के दौरान डाकघर में एक प्राइवेट व्यक्ति द्वारा निर्धारित से अधिक शुल्क लेकर आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया। जब निदेशक पहुंचे, तो उक्त व्यक्ति डाकघर छोड़कर फरार हो गया।

डाकघर में मिली अनियमितताओं के कारण निदेशक ने तत्काल प्रभाव से डाक कर्मचारी आलोक मिश्रा और एक अन्य कर्मचारी को निलंबित कर दिया। साथ ही, पूरे मामले में अधीक्षक डाकघर बस्ती मंडल और उप-मंडलीय निरीक्षक हर्रैया की संदिग्ध भूमिका उजागर हुई है।


जाँच के बाद होगी और कड़ी कार्रवाई

निदेशक आर. वी. चौधरी ने निरीक्षण के दौरान डाकघर की कई कमियों को गंभीरता से लिया और दोषी पाए जाने वाले अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करने का संकेत दिया। उन्होंने अधीक्षक डाकघर बस्ती मंडल बस्ती और उप-मंडलीय निरीक्षक हर्रैया की संलिप्तता की जांच कराकर शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।


अफरा-तफरी का माहौल

निरीक्षण के दौरान डाकघर में हड़कंप मच गया। जब अधिकारियों को यह पता चला कि आधार कार्ड निर्माण का काम निजी व्यक्ति के हाथों में दिया गया था और वह मनमाना शुल्क वसूल रहा था, तो कर्मचारियों में बेचैनी बढ़ गई। निदेशक ने इसे गहरी लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की।


डाकघर की साख पर बट्टा लगने के इस प्रकरण से डाक विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। विभागीय उच्चाधिकारियों की जांच के बाद आगे और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।