मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण जागरूकता का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया गया

बस्ती - पोषण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत बस्ती सदर के कोईलपुरा गाँव के प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण जागरूकता का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम…

बस्ती न्यूज़ : विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण जागरूकता का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया गया
बस्ती न्यूज़ : विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण जागरूकता का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया गया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


बस्ती - पोषण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत बस्ती  सदर के कोईलपुरा गाँव के प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण जागरूकता का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया गया। इस  कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और घरेलू पोषण के महत्व से अवगत कराना है।


कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. पी. के. मिश्रा ने किया। उन्होंने पोषण वाटिका के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह न केवल पोषण सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आय में भी सहायक हो सकती है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंजलि वर्मा (गृह विज्ञान वैज्ञानिक) ने महिलाओं व बच्चों के लिए उचित आहार योजना, पौष्टिक रेसिपी और खाद्य विविधता के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों में भी पोषणयुक्त आहार तैयार किया जा सकता है। बच्चों के लिए स्वस्थ भोजन की आदतें, आयरन और विटामिन की आवश्यकता तथा साफ-सफाई का महत्व समझाया गया।


आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे पोषण संबंधी संदेश को प्रभावी ढंग से फैलाया जा सके। डॉ. वी. बी. सिंह (पादप प्रजनन वैज्ञानिक) ने पौष्टिक किस्मों की खेती और घरेलू उपयोग हेतु मोटे अनाज के उन्नत बीजों की जानकारी दी। डॉ. प्रेम शंकर (पौध सुरक्षा वैज्ञानिक) ने पोषण वाटिका में उगाए जाने वाली सब्जियों में  कीट व रोग नियंत्रण हेतु जैविक/प्राकृतिक तरीके अपनाने पर जोर दिया। आर. वी. सिंह (प्रसार वैज्ञानिक) ने संतुलित आहार और रोज़मर्रा के जीवन में पोषण की भूमिका पर प्रकाश डाला।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।