Basti news: फुटहिया से कुंभ तीथ यात्रियों को मिलेंगी बस व निजी साधन, जिला प्रशासन ने बनाया अस्थाई रोडवेज
बस्ती: प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हो रहे महाकुम्भ के दृष्टिगत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर बस्ती के फुटहिया चौकी के निकट महाकुम्भ मेले में यात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Basti news: फुटहिया से कुंभ तीथ यात्रियों को मिलेंगी बस व निजी साधन, जिला प्रशासन ने बनाया अस्थाई रोडवेज | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हो रहे महाकुम्भ के दृष्टिगत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर बस्ती के फुटहिया चौकी के निकट महाकुम्भ मेले में यात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित परिवहन यात्रा हेतु एक अस्थायी बस अड्डे का निर्माण किया गया है। इसमें जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु महिला एवं पुरूषों के लिए अलग अलग रैन बसेरा, शौचालय, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा कैम्प एवं सामूहिक प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गयी है।
इसके साथ ही प्राइवेट बसें चौबीस घण्टे श्रद्धालुओं को लाने एवं ले जाने हेतु खड़ी रहेंगी। इसी क्रम में प्राइवेट बस वाहन के स्वामियों से अपील किया कि जनपद प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में जाने वाले श्रद्धालुओं को लाने एवं ले जाने हेतु फुटहिया चौकी के निकट बनाये गये अस्थायी बस अड्डे से अपने वाहन का संचालन करें। साथ ही यदि वाहनो के प्रपत्र अपूर्ण हैं तो कार्यालय में उपस्थित होकर प्रपत्रों को पूर्ण करा लें, एवं जनपद प्रयागराज जाने व आने की अस्थायी परमिट भी प्राप्त कर लें। अस्थायी परमिट प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर कार्यालय में एक अतिरिक्त काउण्टर स्थापित किया गया है, जिससे सम्पर्क कर वाहन का अस्थायी परमिट बनवा सकते हैं। जनपद के समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि प्राथमिकता के आधार पर रोडवेज से चलने वाली परिवहन निगम की बसों अथवा जिला प्रशासन की ओर से फुटहिया चौकी के निकट स्थापित किये गये अस्थायी बस अड्डे से सुखद एवं सुगम यात्रा करें।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।