मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti news: विधायक अजय सिंह ने महाकुंभ के लिए तीन बसों को किया रवाना

बस्ती: हरैया विधायक अजय सिंह द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए क्षेत्र वासियों को निशुल्क निजी बस सुविधा मुहैया कराने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने बुधवार को 200 यात्रियों की तीन बसों को…

Basti news: विधायक अजय सिंह ने महाकुंभ के लिए तीन बसों को किया रवाना
Basti news: विधायक अजय सिंह ने महाकुंभ के लिए तीन बसों को किया रवाना | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: हरैया विधायक अजय सिंह द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए क्षेत्र वासियों को निशुल्क निजी बस सुविधा मुहैया कराने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने बुधवार को 200 यात्रियों की तीन बसों को अपने परशुरामपुर कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए। विधायक ने यात्रा के लिए आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी श्रद्धालुओं में किया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र वासियों के लिए यह सुविधा महाकुंभ के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। निशुल्क महाकुंभ यात्रा के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यात्रियों के लिए रहने खाने इत्यादि की भी व्यवस्था निःशुल्क कराई गई है। बताया कि यह बसें तीर्थयात्रियों को लेकर महाकुंभ में प्रयागराज जाएंगी, जहां उन्हें दर्शन स्नान कराने के बाद वापस अयोध्या दर्शन कराते हुए उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का पावन संगम है।


इस अवसर पर विनोद गुप्ता, भरत सिंह, अजय तिवारी पूर्व प्रधान, रक्षाराम शर्मा, गंगा पाठक, वीरू सिंह, निर्मल सिंह, बिक्कू सिंह, तरुण सिंह मंटू, बड़े सिंह, लवकुश वर्मा, रिंकू पाण्डेय, आशीष गुप्ता प्रधान, अतुल गुप्ता, राजेश यादव प्रधान, अजीत वर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज पाण्डेय, राजू मौर्य, दीपक सिंह, राम शिरोमणि सिंह, सुनील यादव, दिलीप गुप्ता, निक्कू तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।