मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : दूसरी बार नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से लिया आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बस्ती जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने अपने दूसरे कार्यकाल में मुखिया योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लिया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट की और पार्टी संग…

बस्ती न्यूज़ : दूसरी बार नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से लिया आशीर्वाद
बस्ती न्यूज़ : दूसरी बार नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से लिया आशीर्वाद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बस्ती जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने अपने दूसरे कार्यकाल में मुखिया योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लिया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट की और पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्ती जिले की विभिन्न समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और उनके समाधान की मांग की। इस दौरान मुख्यमन्त्री ने जिलाध्यक्ष कि सराहना कि। इस मुलाकात ने न केवल जिले की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर प्रदान किया, बल्कि संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक नई ऊर्जा दी। मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए त्वरित निर्णयों से जनता को राहत मिलने की उम्मीद है, और भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को नई दिशा भी मिली।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 2026 का पंचायत चुनाव ही 2027 के विधानसभा चुनाव की नींव रखेगा, इसलिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना जरूरी है। मुख्यमन्त्री ने जिलाध्यक्ष के अनुभव कि सराहना करते हुए कहा आप संगठन के अनुभवी कार्यकर्ता है, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्त्व में बस्ती संगठन नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।


उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रदेश सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने के लिए एक ठोस योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक ले जाना पार्टी की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि जनता को सरकार के कार्यों की जानकारी मिल सके।


इस महत्वपूर्ण मुलाकात में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने दुबौलिया बाजार से सरजू नदी पर पीपे का पुल बनवाने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस पुल के अभाव में स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अगर यह पुल बन जाता है तो क्षेत्रीय जनता को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।


इसके अलावा, उन्होंने नगर पालिका बस्ती में पिछले एक वर्ष से रिक्त चल रहे ईओ (कार्यकारी अधिकारी) की नियुक्ति की मांग भी की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पद के रिक्त होने से पालिका के प्रशासनिक कार्यों में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाध्यक्ष की मांगों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर पालिका बस्ती में जल्द से जल्द ईओ की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए ताकि नगर पालिका का प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से चल सके।


साथ ही, उन्होंने पीपे के पुल के निर्माण के लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के इस त्वरित निर्णय से क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.


इस विशेष भेंटवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवत गीता की एक प्रति भेंट की। यह धार्मिक ग्रंथ हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है और जीवन को सही दिशा में ले जाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस उपहार को सहर्ष स्वीकार किया और जिलाध्यक्ष को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस दौरान भानु प्रकाश मिश्र भी उनके साथ उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।