मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन 10 जनवरी को

बस्ती। भाजपा जिलाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 जनवरी को भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जिलाध्यक्ष के चयन के लिए संगठनात्मक लो…

बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन 10 जनवरी को
बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन 10 जनवरी को — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। भाजपा जिलाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 जनवरी को भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जिलाध्यक्ष के चयन के लिए संगठनात्मक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।


जिला चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही, वे कार्यकर्ता जो भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि रखते हैं और कम से कम दो बार सक्रिय सदस्य रहे हैं, नामांकन के पात्र होंगे। जिलाध्यक्ष पद के साथ ही प्रांतीय परिषद के लिए भी नामांकन किया जाएगा। इसके लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

चुनाव प्रक्रिया में सहमति बनाने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों जैसे स्थानीय सांसद, वर्तमान या पूर्व विधायक, राज्यसभा सांसद, एमएलसी, विधानसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगर पालिका चेयरमैन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, और प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा।


शंकर लाल लोधी ने बताया कि मंडलों की घोषणा प्रदेश स्तर पर की गई है। बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। शेष बचे मंडलों में भी निर्वाचन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।


यह नामांकन प्रक्रिया पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को विशेष महत्व दिया जाएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।