मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : गोरखपुर महानगर में पाली ब्लॉक के अध्यक्ष सुमित कुमार त्रिपाठी एवं बिंदु देवी महामंत्री कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट (F.R.C.T.) गोरखपुर जिले के पाली ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला अध्यक्ष आदित्य भास्कर ने ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनीत किया।जिलाध्यक्ष ने बताया…

बस्ती न्यूज़ : गोरखपुर महानगर में पाली ब्लॉक के अध्यक्ष सुमित कुमार त्रिपाठी एवं बिंदु देवी महामंत्री कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए
बस्ती न्यूज़ : गोरखपुर महानगर में पाली ब्लॉक के अध्यक्ष सुमित कुमार त्रिपाठी एवं बिंदु देवी महामंत्री कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट (F.R.C.T.) गोरखपुर जिले के पाली ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।  


जिला अध्यक्ष आदित्य भास्कर ने ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनीत किया।


जिलाध्यक्ष ने बताया कि सुमित कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष,बिंदु देवी को महामंत्री एवं राहुल कुमार को कोषाध्यक्ष,प्रमोद सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील राज को संगठन मंत्री व कंचन लता मौर्या को संयुक्त मंत्री तथा शीप्पू सिंह को आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है।


संस्थापक महेंद्र वर्मा एवं सह संस्थापक सदस्य गणों ने कहा कि एफआरसीटी पारदर्शी व्यवस्था और सेवाभाव के लिए दृढ़संकल्पित है।


प्रदेश टीम के गोरखपुर व बस्ती जिले के प्रभारी मो0 अयूब अंसारी ने कहा कि बालिका विवाह शगुन योजना के अंतर्गत अपने वैधानिक सदस्य की बिटिया विवाह हेतु 5 लाख रुपये तक का आर्थिक मदद पूरे पारदर्शी और विश्वसनीयता के आधार पर किया जाएगा , जिससे बिटिया की बिदाई में परिजनों को आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सके।


जिलाध्यक्ष आदित्य भास्कर ने बताया कि हम वादे में नहीं सार्थकता में विश्वास करते है।


एफआरसीटी सर्वजन के लिए बनाया गया एक ऐसा स्वयं सहायता समूह है,जो आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना से प्रेरित है। जिसमे समस्त विभागों के सरकारी व संविदा कर्मचारी,प्राइवेट सेक्टर के कर्मकार,डॉक्टर,इंजीनियर, मीडियाकर्मी,एडवोकेट,व्यवसाई,मजदूर,किसान,गृहिणी,छात्र आदि  जो उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी हो या उoप्रo में कार्यरत हो सदस्य बन सकते हैं ,जिन्हें पारदर्शी और प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ पहुंचाया जाएगा ।


जिला महामंत्री मनीष यादव व जिला संगठन मंत्री  यूसुफ रजा ने बताया एफआरसीटी से जुड़े किसी सदस्य के निधन होने पर धरातलीय सत्यापन के पश्चात टीम के सभी वैधानिक सदस्यों द्वारा निर्धारित सहयोग धनराशि सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के खाते में भेजकर  पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद की जाएगी।


कोषाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी जिला संयुक्त मंत्री डॉo जेoपीo मौर्या और उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना में घायल सदस्य के इलाज में 5 से 10 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद सीधे हॉस्पिटल में या पीड़ित के खाते में  कराने का लक्ष्य है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।