मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : पुलिस द्वारा तोतापरी नश्ल की बकरी चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार

थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत मंगल बाजार में एक तोतापरी नश्ल की बकरी को दिनांक 14.01.2025 को अज्ञात चोरों द्वारा घर के समाने से चोरी करने के संबंध मे आवेदक जफर पुत्र साबिर अली निवासी मोहम्मद जामा…

बस्ती न्यूज़ : पुलिस द्वारा तोतापरी नश्ल की बकरी चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार
बस्ती न्यूज़ : पुलिस द्वारा तोतापरी नश्ल की बकरी चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत मंगल बाजार में एक तोतापरी नश्ल की बकरी को दिनांक 14.01.2025 को अज्ञात चोरों द्वारा घर के समाने से चोरी करने के संबंध मे आवेदक जफर पुत्र साबिर अली निवासी मोहम्मद जामा मस्जिद मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के तहरीर के आधार पर थाना पुरानी बस्ती पर मुकदमा संख्या 17/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी।


दिनांक 23.03.2025 को समय करीब 20.10 बजे थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अंतर्जनपदीय शातिर चोर को पूर्वी रेलवे क्रासिंग हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से 620/- रुपया नगद व एक मोटर साइकिल बरामद किया गया।  


पुलिस ने गिरफ्तार राजू कुरैशी पुत्र शफी अहमद कुरेशी C/o संजय यादव सेमरा नम्बर- 1 थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह जनपद बस्ती चौकी इंचार्ज दक्षिण दरवाजा ओमप्रकाश मिश्र चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र प्रजापति, कांस्टेबल लिखित राजभर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती शामिल रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।