बस्ती न्यूज़ : रोटरी क्लब बस्ती सेण्ट्रल ने 24 क्षय रोगियों को दिया पोषण किट
रोटरी क्लब बस्ती सेण्ट्रल की ओर से संचालित किये जा रहे ‘‘रोटरी चला गांव की ओर’’ कार्यक्रम के तहत संस्था ने ग्रामीण क्षेत्रों में क्षय रोग से ग्रस्त दो सौ रोगियों को गोद लेकर जिले में प्रथम स्थान हासि…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ : रोटरी क्लब बस्ती सेण्ट्रल ने 24 क्षय रोगियों को दिया पोषण किट — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
रोटरी क्लब बस्ती सेण्ट्रल की ओर से संचालित किये जा रहे ‘‘रोटरी चला गांव की ओर’’ कार्यक्रम के तहत संस्था ने ग्रामीण क्षेत्रों में क्षय रोग से ग्रस्त दो सौ रोगियों को गोद लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी कड़ी में आज 100 दिवसीय टीबी खोज कार्यक्रम की कड़ी में एएनएम सेण्टर बस्ती में गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव निगम की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती सेण्ट्रल द्वारा 22 मरीजों को पुनः गोद लिया गया। इन मरीजों में संस्था की ओर पोषण किट का वितरण किया गया। रोटरी क्लब बस्ती सेण्ट्रल के सचिव डा. एलके. पाण्डेय ने कहा क्षय रोग का उन्मूलन केवल सरकार का कार्यक्रम नही है। इसमे निजी स्तर भी लोगों को आगे आने की जरूरत है। उन्होने कहा करीब 40 फीसदी रोगियों की आर्थिक स्थिति अच्छी नही होती। ऐसे ही मरीजों को गोद लेकर संस्था उनकी देखभाल करती है। दवाइयां सरकार की ओर पहले ही मुफ्त दी जा रही हैं। संस्था मरीजों के निरन्तर संपर्क में रहकर उनके स्वास्थ्य का आंकलन करती रहती है। इस अवसर रो. मुनरूद्दीन अमहद, रो. राजेश ओझा, रो. मनीष कुमार सिंह, सीएमओ राजीव निगम, डीआईओ डात्र विनोद कुमार, डीटीओ डा. एके गुप्ता, टीबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डा. आरके वर्मा, अखिलेश चतुर्वेदी, गौहर अली आदि मौजूद रहे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।