मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन

बस्ती-भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत शुक्रवार को एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन विवाह मंडप, हडिया चौराहा, मेहदावल रोड, बस्ती में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ।कार्यक्…

बस्ती न्यूज़ : भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
बस्ती न्यूज़ : भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


बस्ती-भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत शुक्रवार को एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन विवाह मंडप, हडिया चौराहा, मेहदावल रोड, बस्ती में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ।


कार्यक्रम दो सत्रों में चला, पहले सत्र के मुख्य अतिथि डॉ धर्मेन्द्र सिंह तथा दूसरे सत्र संतोष सिंह रहे। वक्ता के रूप में विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, राजेन्द्र गौड़, राजेश पाल चौधरी एवं कामेंद्र चौहान ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे।


प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा (उत्तर प्रदेश) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1937 से 1954 तक कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को एक बार भी चुनाव लड़ने का अवसर नहीं दिया और उनके विरोध में प्रचार तक किया गया। यहां तक कि उनके अंतिम संस्कार के लिए भी कांग्रेस सरकार ने स्थान नहीं दिया।


द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि  संतोष सिंह, विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा (उत्तर प्रदेश) रहे। उन्होंने अम्बेडकरवाद की सामाजिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकारें डॉ. अंबेडकर के सम्मान में कई योजनाएं चला रही हैं। 25 अप्रैल तक अनुसूचित समाज के घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता यह संदेश देंगे कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के योगदान को किस प्रकार सम्मानित किया है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की विचारधारा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।


कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार ने किया एवं आभार प्रदर्शन अभियान संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने अतिथियों और जनता के प्रति किया।


कार्यक्रम मे गजेंद्र सिंह, राना दिनेश सिंह, पुष्कर आदित्य सिंह, चंद्रशेखर मुन्ना, सर्वजीत भारती, ओम प्रकाश क्रांतिकारी, दिलीप पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, आनंद सिंह कलहंस, सतीश सोनकर, गिल्लम चौधरी, रोली सिंह, दिलीप भट्ट, केडी पाण्डेय, ममता सिंह, शालिनी मिश्रा, विशुद्धानंद त्रिपाठी, अभिनव उपाध्याय, देवेंद्र धर दुबे, सुनील सिंह, अवनीश सिंह, इंद्रजीत चौहान, अतुल यादव, वेद प्रकाश त्रिपाठी, रवि तिवारी, श्रुति कुमार अग्रहरी, अनिल पाण्डेय, प्रभु दयाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग मौजूद रहे।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार करना एवं सामाजिक समरसता को सशक्त बनाना रहा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।