मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ :जयन्ती पर समाजवादियों ने किया नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को नमन्

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती संकल्पों के साथ मनायी गई।गुरूवार को नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि नेताजी ने भारतीय स्वतंत्रता…

बस्ती न्यूज़ :जयन्ती पर समाजवादियों ने किया नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को नमन्
बस्ती न्यूज़ :जयन्ती पर समाजवादियों ने किया नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को नमन् — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती संकल्पों के साथ मनायी गई।


गुरूवार को  नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि नेताजी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और देशवासियों के बीच देशभक्ति और बलिदान की भावना को जागृत किया।


सुभाष चंद्र बोस का योगदान केवल उनके द्वारा लड़ी गई लड़ाइयों तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारतीयों के आत्मसम्मान, साहस और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया।


उनका नारा ‘ तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ आज भी युवाओं में लोकप्रिय है। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।


पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, मो. स्वालेह, मो. सलीम, जमील अहमद ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व अर्पित किया।


उनकी प्रेरणा हमें देश और समाज के प्रति कर्तव्य निभाने की सीख देती है। साथ ही ये सीख भी मिलती है कि जब उद्देश्य महान हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है। उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।


नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम सिंह यादव, अरविन्द सोनकर, मो श्वालेह,प्रशान्त यादव,


विपिन त्रिपाठी, अमित यादव, अजय यादव, मो. हारिश, नितराम चौधरी, मुरलीधर पाण्डेय, रजवन्त यादव, मो. युनूस आलम,


गौरीशंकर यादव, धर्मराज यादव, राहुल सिंह, अतुल सिंह, जयराज यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।