बस्ती न्यूज़ :नगर पालिका क्षेत्र में बदंरों के आतंक से मुक्ति के लिये शुरू हुआ विशेष अभियान
बस्ती नगर पालिका क्षेत्र के निवासियां को बंदरांे के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिये सभी 25 वार्डो में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुये नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा के प्रतिनिधि और भा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें8 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ :नगर पालिका क्षेत्र में बदंरों के आतंक से मुक्ति के लिये शुरू हुआ विशेष अभियान — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती नगर पालिका क्षेत्र के निवासियां को बंदरांे के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिये सभी 25 वार्डो में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुये नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा के प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने बताया कि बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। आये दिन बंदरों द्वारा लोगों को काट लेने, घरों में नुकसान पहुंचाने के मामले आ रहे थे। इसे देखते हुये मथुरा से बंदरों को पकड़ने वाले विशेषज्ञों को बुलाया गया है। पकड़े गये बंदरों को सुरक्षित जंगलो में भेजा जायेगा। गुरूवार को इसकी शुरूआत कम्पनी बाग वार्ड से हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने बताया कि सभी 25 वार्डो के सभासदों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने वार्डो में बंदरों को पकड़ने के अभियान में विशेषज्ञों की मदद कर जिससे पालिका क्षेत्र में नागरिकों को बंदरों से मुक्ति मिल सके। बताया कि मथुरा से बंदरों को पकड़ने वाले विशेषज्ञों ने चरणबद्ध ढंग से अपना कार्य आरम्भ कर दिया है । जब वे बंदरों को पकड़ते हैं तो लोग स्वतः जुट जाते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि अति शीघ्र पालिका क्षेत्र के लोगों को बंदरों के आतंक से मुक्ति मिल जायेगी। कहा कि उन्होने चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदे किये थे उसे चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है। अति शीघ्र अनेक बड़े परियोजनाआं पर कार्य शुरू कराया जायेगा। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया गया जिस पर उन्होने आश्वासन दिया है कि विकास के लिये बस्ती नगर पालिका क्षेत्र में धन की कमी नहीं होने पायेगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 27 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।