थाना सोनहा पुलिस बल द्वारा दुष्कर्म कारित करने वाले अभियुक्त को किया 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार, आज दिनांक 13.02.2025 को थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म कारित करने वाले अभियुक्त पप्पू कहार पुत्र स्व0 शिवबरन उर्फ सुमन्नू निवासी ग्राम अमरौली सुमाली, टोला माधपुर, थाना सोनहा जनपद बस्ती उम्र 58 वर्ष को मुखबिरी सूचना के आधार पर अमरौली सुमाली, गोल बगीचा पुलिया के पास से समय 11.21 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना सोनहा पर धारा 64(1) बी0एन0एस0 व 3 / 4 पाक्सो एक्ट व 3(2)(v) sc/st Act बनाम अभियुक्त उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने अभियुक्त पप्पू कहार पुत्र स्व0 शिवबरन उर्फ सुमन्नू निवासी ग्राम अमरौली सुमाली, टोला-माधपुर, थाना सोनहा जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक सोनहा मोतीचन्द, SI सचिन्द्र कुमार,ओमप्रकाश चौरसिया थाना सोनहा, कांस्टेबल कृष्णमोहन मौर्या शामिल रहे