मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ :कूडे में मिली बापू प्रतिमा का मामला गरमायाः कांग्रेेस ने सौपा ज्ञापन

बस्ती । जिला पंचायत सभागार में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मागांधी की प्रतिमा के कूड़े में पाये जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष गिरजेश पाल…

बस्ती न्यूज़ :कूडे में मिली बापू प्रतिमा का मामला गरमायाः कांग्रेेस ने सौपा ज्ञापन
बस्ती न्यूज़ :कूडे में मिली बापू प्रतिमा का मामला गरमायाः कांग्रेेस ने सौपा ज्ञापन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती । जिला पंचायत सभागार में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मागांधी की प्रतिमा के कूड़े में पाये जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।


शुक्रवार को  जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष गिरजेश पाल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह को सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया है कि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, अवर अभियन्ता और ठेकेदार के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर उनके विरूद्ध कार्रवाई करते हुये बापू प्रतिमा को उचित स्थान पर पुनः प्रतिष्ठित कराया जाय।


ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस नेता गिरजेश पाल ने कहा कि यदि दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई के साथ बापू प्रतिमा की सम्मानजनक पुर्न प्रतिष्ठा न कराया गया


तो वे पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनशन करने को बाध्य होंगे।


कांग्रेस नेता बाबूराम सिंह, राकेश पाण्डेय गांधियन,  राम बचन भारती, अतीउल्ला सिद्दीकी, अवधेश सिंह,  महेन्द्र श्रीवास्तव  रामधीरज चौधरी, डा. मारूफ अली, राजू गुप्ता, आदि ने कहा कि जिला पंचायत बस्ती के सभागार में बापू प्रतिमा स्थापित थी।


सभागार में जिस समय नये निर्माण के लिये ध्वस्त कराया जा रहा था बापू प्रतिमा को कूडेदान में फेंक दिया गया।


कांग्रेस नेताओं ने जब इसका मुखर विरोध किया तो जिला पंचायत प्रशासन ने तीन दिन का समय मांगा किन्तु किसी अधिकारी या ठेकेदार के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।


यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण है। बताया कि घटना से प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है।


ज्ञापन देने वालों मंें मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश पाठक, अब्दुल समद, आशुतोष पाण्डेय,   साधू पाण्डेय,  मो. रफीक खां के साथ अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।