Basti News: सरयू नदी में नहाते समय डूबा किशोर, लापता; तलाश मे जुटे गोताखोर
बस्ती: बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र मे अशोकपुर उनियार घाट पर शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कराई, लेकिन शाम तक उसका पता न…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Basti News: सरयू नदी में नहाते समय डूबा किशोर, लापता; तलाश मे जुटे गोताखोर | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र मे अशोकपुर उनियार घाट पर शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कराई, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर उनियार घाट के पास सरयू नदी मे स्नान कर रहे तीन बालकों मे से एक नदी के तेज बहाव मे लापता हो गया। जबकि एक बालक ने दूसरे को बचा लिया। मौके पर दुबौलिया पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी मे जाल डाल कर डूबे बालक की तलाश मे जुटी है।
जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर बडका पुरवा गांव निवासी राजेश(10) अपने गांव के दो अन्य बच्चो आनंद ,सोहन के साथ अपनी बहन श्वेता को दोपहर मे भोजन देने गया था। भोजन देने के बाद वापस लौटते समय तीनो बच्चे सरयू नदी के अशोकपुर के उनियार घाट मे स्नान करने लगे । इस दौरान देखते ही देखते तीनों नदी के तेज बहाव मे बहने लगे। किसी तरह से सोहन ने आनंद को तैर कर बाहर निकाला लेकिन राजेश तेज बहाव के कारण नदी मे लापता हो गया।
दोनों बच्चो ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस स्थानीय गौताखोरों की मदद से नदी मे जाल डाल कर खोजबीन करने मे जुटी है। लेकिन शाम करीब 7 बजे तक नदी मे लापता बालक का कुछ पता नही चल सका है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।