मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: गौकशी मामले में 16 लोग गिरफ्तार, SP से शिकायत के बाद हरकत में आई गौर पुलिस ने की कार्यवाही

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना गौर क्षेत्र में गौकशी मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही। गौर पुलिस ने गोवध अधिनियम से सम्बंधित 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना गौर क्षेत्र के ग्राम करनपु…

बस्ती: गौकशी मामले में 16 लोग गिरफ्तार, SP से शिकायत के बाद हरकत में आई गौर पुलिस ने की कार्यवाही
बस्ती: गौकशी मामले में 16 लोग गिरफ्तार, SP से शिकायत के बाद हरकत में आई गौर पुलिस ने की कार्यवाही — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना गौर क्षेत्र में गौकशी मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही। गौर पुलिस ने गोवध अधिनियम से सम्बंधित 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना गौर क्षेत्र के ग्राम करनपुर और तेनुआमें चल रहा था गौकसी का कारोबार। एसपी आशीष श्रीवास्तव से शिकायत के बाद हरकत में आई गौर पुलिस ने की कार्यवाही। काफी समय से करनपुर में चल रहा था गौकशी का कारोबार। 



गौर पुलिस ने मोहम्मद आसिम,असारुल हक ,मो0 सहवान उर्फ मुन्नन , मुस्ताक अहमद उर्फ वजीर ,वाहिद अली उर्फ ललऊ ,अब्दुल खालिक मो0 तैयब , मो0 जावेद, फकरुद्दीन ,सनाउल्लाह ,अब्दुल रब गयासुद्दीन, नियाज अहमद ,अब्दुल हकीम ,उबेदुर्रहमान, मो0 तौबाज को ग्राम करनपुर व ग्राम तेनुआ से गिरफ्तार किया गया। 



गौर पुलिस ने बताया , 13 अप्रैल को ग्राम चौकीदार रामकरन द्वारा थाना गौर पर सूचना दिया गया कि ग्राम करनपुर के कब्रिस्तान के पास कुछ लोगों द्वारा गोवंश पशुओं को क्रूरतापुर्वक वध किया गया है जब इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को हुई तो पोखड़े के पास ले जाकर गाड़ दिये हैं । इस सूचना पर थाना गौर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर थाना गौर पर मु0अ0स0 83/2022 धारा 3/5/8 गोवघ निवारण अधिनियम, उ0प्र0 पंजीकृत किया गया था। 



गौर पुलिस ने बताया ,''आज 15 अप्रैल को थाना गौर पुलिस द्वारा 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।