मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

बस्‍ती: 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने करने वाला 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बस्‍ती: बस्‍ती में परसरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 2 मार्च को घर के बाहर खेल रही बच्ची से दुष्कर्म की वारदात…

बस्‍ती: 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने करने वाला 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
बस्‍ती: 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने करने वाला 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बस्‍ती:  बस्‍ती में परसरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 2 मार्च को घर के बाहर खेल रही बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बस्‍ती ने बताया,''प्रभारी निरीक्षक परसरामपुरआलोक सोनी मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 83/22 धारा 376/452 भादसं व 5/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त बब्बन (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र नान्हू चौहान निवासी मल्हनी थाना परसरामपुर को प्राथमिक विद्यालय मल्हनी के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। 




परसरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की मासूम 2 मार्च को घर के बाहर खेल रही थी। घर के बाहर खेलते समय गांव का ही एक युवक उसे फुसलाकर अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब बालिका की मां ने उसे घर के बाहर नहीं देखा तो उसे खोजना शुरू किया। इसके बाद बालिका आरोपी के घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। मासूम की मां उसे उठाकर घर लेकर पहुंची। कुछ देर बाद होश में आने पर बालिका ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बेटी के साथ हुई दरिंदगी की बात सुनकर मां सन्‍न रह गई। 112 डायल कर मामले की सूचना पुलिस को दी।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लाकर इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर मामले में आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्‍याय ने बताया कि आरोपी बब्‍बन चौहान के विरुद्ध रेप और पॉक्सो एक्‍ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे मल्‍हनी प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया है। आवश्‍यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्‍यायालय में पेश करने की तैयारियों में जुट गई।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।