बस्ती: बेलवारिया जंगल में पेड़ से लटकी 'मिली' युवक की लाश, 7 अक्टूबर से था लापता
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवारिया (अजगवा) जंगल के कुआनो नदी के चौरा घाट के पास आज यानी मंगलवा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: बेलवारिया जंगल में पेड़ से लटकी 'मिली' युवक की लाश, 7 अक्टूबर से था लापता — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवारिया (अजगवा) जंगल के कुआनो नदी के चौरा घाट के पास आज यानी मंगलवार को (11 अक्टूबर को) पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला| युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची गौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाा है।
मृतक युवक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के बेलवारिया निवासी बजरंगी पुत्र राम करन के रूप में हुई है। उसका शव कुआनो नदी के चौरा घाट के पास जंगल मे पेड़ से लटका मिला| सूचना पर पहुंचे SHO गौर बृजेंद्र प्रसाद पटेल, चौकी इंचार्ज टिनिच ने शव को कब्जे में लिया| मृतक बजरंगी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
बेलवारिया निवासी 25 वर्षीय बजरंगी 7 अक्टूबर से घर से लापता था| परिजनों ने युवक को काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई| आज, मंगलवार दोपहर करीब 02:00 बजे बेलवारिया (अजगवा) जंगल गांव के पास युवक का शव मिला। पुलिस ने बताया कि,' प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।