मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पटीदार निकला रेपिस्ट/हत्यारा: बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने ले गया...रेप के बाद गला दबाकर मार डाला, फिर तालाब में गाड़ा शव; बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती: बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या मामले का खुलासा हुआ| थाना लालगंज पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने आज सोमवार को 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के ब…

पटीदार निकला रेपिस्ट/हत्यारा: बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने ले गया...रेप के बाद गला दबाकर मार डाला, फिर तालाब में गाड़ा शव; बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटीदार निकला रेपिस्ट/हत्यारा: बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने ले गया...रेप के बाद गला दबाकर मार डाला, फिर तालाब में गाड़ा शव; बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या मामले का खुलासा हुआ| थाना लालगंज पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने आज सोमवार को 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर शव को तालाब के कीचड़ में छुपाने वाले आरोपी युवक को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी युवक गांव का ही है और वह बच्ची का पटीदार है| युवक ने शनिवार रात (18 फरवरी को) बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और गला दबा कर हत्या कर दी| उसके शव को कीचड़ में दबा दिया था|


घटनाक्रम के मुताबिक, रविवार सुबह (19 फरवरी को)  बच्ची का शव उसके घर के पीछे करीब 150 मीटर दूर पोखरे में कीचड़ से सना मिला था। बालिका शनिवार की रात अपने चचेरे भाई के वैवाहिक कार्यक्रम में गई थी। बारात जाने के बाद वह घर की महिलाओं के साथ नाच, गाने में शामिल थी, जहां से वह गायब हो गई थी। उसके न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।



परिवार, रिश्तेदार और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका पता नहीं चल पाया था। दूसरे दिन पोखरे के कीचड़ में लथपथ उसका शव मिला था। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।



पुलिस के मुताबिक,  थाना लालगंज क्षेत्र के भुवनी गांव निवासी आरोपी मिथुन राजभर (24) पुत्र सुदामा राजभर को ग्राम निपनिया के पास पुलिया से आज सोमवार को समय 06.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा मेडिकल रिपोर्ट व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा 201,376 (3) IPC व 5M/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी।



बच्ची के पिता ने लालगंज थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि,'' 18 फरवरी को हमारे परिवार में मेरे भाई के लड़के की शादी थी जिसमें घर के सभी पुरुष शाम 05.30 बजे बारात चले गये। घर में सभी महिलाएं नाच गा रही थी। रात समय 09.30 बजे मेरी पुत्री दिखाई नहीं दी तो परिवार के महिलाएं व बारात से लौटे मेरे दामाद खोजने लगे नही मिली तो डायल-112 पर फोन किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मी भी तलाश किये लेकिन नहीं मिली | 19 फरवरी कीर सुबह घर के पीछे स्थित तालाब में मेरी पुत्री का शव मिला है|  मुझे शंका है कि किसी व्यक्ति द्वारा हत्या कर फेंक दिया गया है। इस तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 64/2023 धारा 302 IPC पंजीकृत किया गया था।



पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि,'' आज सोमवार को आरोपी मिथुन राजभर को निपनियां पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है| मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या के साथ रेप और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।



पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ,'' बताया गया कि मै 18 फरवरी को सायंकाल मेरे पट्टीदार की शादी की बारात गोरखपुर गयी थी जिसमें सभी पट्टीदारी के लोग चले गये थे| मैं जान बुझकर रुक गया था तथा रात्रि में डीजे बजाकर महिलाओं बच्चियों के साथ डांस कर रहा था| जब डांस लगभग समय 09.15 बजे रात्रि में समाप्त हो गया तो सभी महिलाए बच्चियां घर चली गयी। 



मिथुन राजभर ने बताया कि,''मै मृतका को चाहता था जिसको मै टाफी/चाकलेट पहले से देता रहा हू। मेरे इशारे पर वह टाफी दिखाने पर मेरे पास आ गयी, जहां मैंने उसको टॉफी खिलाया और कहा की चलो और आगे चलते है और तुमको टॉफी दूंगा और लेकर पुरब की तरफ स्थित गड्ढे में चला गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया| जब चिल्लाने लगी और बोली की इस बात को मै मम्मी को बताउंगी,  तुम मेरे साथ गलत किये हो, इस पर मै सोचा कि मै पकड़ा जाउगा इसलिये डर के कारण उसके नाक व मुँह को हाथ से ही कसकर दबाये रखा जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। 



कोई जान ना पाये इसलिये मैने वही स्थित गड्ढे के कीचड़ में शव को डालकर ऊपर से कीचड़ का लेप लगाकर ढक दिया था तथा वापस घर आया और पहने हुए कीचड़ लगे कपड़े ???ो पानी में डाल दिया|  मै सुबह सभी लोगों के साथ तलाश करने लगा की मुझपर किसी का सक ना हो बल्कि शव मिलने पर शव से मै ही लेप हटा रहा था कि उपस्थित लोगों ने मना कर दिया कि पुलिस का मामला है मत हटाओ इस बात पर मै अन्दर ही अन्दर डर गया तथा वहां से धीरे से निकलने के बाद छिप छिपाकर इधर उधर था कि पता चला की पुलिस ऐसे लोगों की तलाश कर रही है जो बारात नहीं गए थे | मैं पकड़े जाने के डर से आज बाहर भागने के लिए सवारी की तलाश कर रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।