मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में हादसा: हाइवे पर खड़ी पिकअप को कंटेनर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क हादसा हुआ है| जनपद के छावनी थाना क्षेत्र में शनिवार (20 अगस्त) को तेज रफ्तार कंटेनर ने NH-18 पर खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार…

बस्ती में हादसा: हाइवे पर खड़ी पिकअप को कंटेनर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
बस्ती में हादसा: हाइवे पर खड़ी पिकअप को कंटेनर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क हादसा हुआ है| जनपद के छावनी थाना क्षेत्र में शनिवार (20 अगस्त) को तेज रफ्तार कंटेनर ने NH-18 पर खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि एक बाल-बाल बच गया| 



छावनी के रेडवल गांव के सामने हाइवे की घटना है| लखनऊ से टावर की बैटरी लादकर पिकअप गोरखपुर जा रही थी। अयोध्या बस्ती नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही हादसा हो गया। मृतकों की पहचान रविन्द्र (32-चालक) निवासी लखीमपुर खीरी और अफजल निवासी पीलीभीत के रूप में हुई है।



मिली जानकारी के मुताबिक,''छावनी थाना क्षेत्र के रेडवल गांव के पास अचानक पिकअप का टायर पंचर हो गया। पिकअप को हाईवे पर चालक ने खड़ी कर दी। युवक पिकअप का पंचर ठीक कर रहे थे| तभी वहां से गुजर रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी | हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई| 


कंटेनर की टक्कर से पिकअप हाईवे पर ही पलट गई|  उसमें भरा सामान भी सड़क पर फैल गया| | वहीं, पिकअप सवार आसिफ बैर उर्फ छोटू बाल बाल बच गया। टक्कर मारने वाला कंटेनर अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहा था



इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया| मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने यातायात बहाल कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बस्ती पुलिस ने,'' बताया थाना छावनी पुलिस मौके पर मौजूद है| शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। यातायात सूचारु रुप से चल रहा है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।