मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, कमरे में छत की कुंडी से झूलती मिली लाश

बस्ती: बस्ती जिले में एक युवती का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तरेता गांव में कमरे में 19 वर्षीय युवती का शव छत की कुंडी से लटका हुआ मिला। युवती के गले में दुपट्टे का…

बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, कमरे में छत की कुंडी से झूलती मिली लाश
बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, कमरे में छत की कुंडी से झूलती मिली लाश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती जिले में एक युवती का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तरेता गांव में कमरे में 19 वर्षीय युवती का शव छत की कुंडी से लटका हुआ मिला। युवती के गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आलोक प्रसाद व थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के संबंध परिवार के लोगों से पूछताछ की।



बस्ती जिले के वाल्‍टरगंज थाना क्षेत्र के तरेता गांव निवासी ओम प्रकाश की पुत्री किरन का शव घर की छत की कुंडी से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ पाया गया| पिता ओम प्रकाश खेत में सरसों काटने गए थे। जब वह खेत से वापस घर पहुंचे तो बेटी किरन को ढूंढने लगे। जब वह प्रथम तल पर पहुंचे तो देखा कि उसका कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने की कोशिश की,  मगर खुला नहीं।



दरवाजे में बने छिद्र के रास्ते कमरे में झांका तो किरन का शव फंदे से लटका दिखा। घटना की सूचना वाल्टरगंज पुलिस को दी गई। उसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। मौके पर पहुंची पुलिस और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने जांच पड़ताल की। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।युवती की मां मेवाती देवी, अपनी माता के निधन के कारण मायके बढ़या गई हुई थी। घर पर केवल किरन ही अकेली थी। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्‍टया मामला आत्‍महत्‍या का लग रहा है। शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्‍पष्‍ट होगा।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।