मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: घर में फांसी पर झूलती मिली किशोरी, जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के रूदउपुर गांव में आज, शनिवार को (17 सितंबर, 2022 को) एक 17 वर्षीय लड़की का शव घर में फंदे से लटका मिला| सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में…

बस्ती: घर में फांसी पर झूलती मिली किशोरी, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: घर में फांसी पर झूलती मिली किशोरी, जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

 बस्ती: बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के रूदउपुर गांव में आज, शनिवार को (17 सितंबर, 2022 को) एक 17 वर्षीय लड़की का शव घर में फंदे से लटका मिला|  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 



कलवारी थाना क्षेत्र के रूदउपुर गांव में 17 वर्षीय यशोमती पुत्री भगेलू ने अपने दुपट्टे से गले में फांसी का फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली| यशोमती नौ भाई बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों के अनुसार, लड़की माता पिता को खाना देकर वह किचन में चली गई। कुछ देर बाद भाई दीपक खाना खाने किचन में पहुंचा तो लड़की फांसी के फंदे पर झूलती मिली



बहन को फांसी के फंदे पर लटका उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई| मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है|



पुलिस के मुताबिक,'' जांच पड़ताल में मौके से एक मोबाइल फोन और टूटा हुआ सिम बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने अपने कब्‍जे में ले लिया। लड़की के आत्महत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चला है।



पुलिस ने बताया कि परिजनों ने लड़की के आत्‍महत्‍या किए जाने की बात कही है। आत्‍महत्‍या के कारण के बारे में कुछ स्‍पष्‍ट नहीं बता पाए हैं। शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्‍पष्‍ट होगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।