मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ससुराल में महिला के साथ गैंगरेप: परिजनों ने महिला को बेरहमी से पीटा..प्राइवेट पार्ट में 'घुसेड़ा' शीशा, 'नग्न' हालत में खेत में फेंका; बस्ती DM कार्यालय पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां प्रेम विवाह के चलते महिला को ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा ....महिला के साथ बलात्कार किया... बेरहमी से पिटाई की| ससुरा…

ससुराल में महिला के साथ गैंगरेप: परिजनों ने महिला को बेरहमी से पीटा..प्राइवेट पार्ट में 'घुसेड़ा' शीशा, 'नग्न' हालत में खेत में फेंका; बस्ती DM कार्यालय पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती
ससुराल में महिला के साथ गैंगरेप: परिजनों ने महिला को बेरहमी से पीटा..प्राइवेट पार्ट में 'घुसेड़ा' शीशा, 'नग्न' हालत में खेत में फेंका; बस्ती DM कार्यालय पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां प्रेम विवाह के चलते महिला को ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा ....महिला के साथ बलात्कार किया... बेरहमी से पिटाई की| ससुराल वाले यही नहीं रुके...बेरहमी से पिटाई के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में शीशा डाल दिया और उसे जान से मारने की पूरी कोशिश की|  पूरा मामला बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र का है| 



परसरामपुर क्षेत्रान्तर्गत एक गांव की महिला ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाये है, आरोप हैं कि महिला से ससुराल में  देवर और जेठ ने बलात्कार किया"| नग्न करके मारा पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट में शीशा डाल दिया है| इसके बाद ससुराल वालों ने बेहोशी की हालत में नग्न अवस्था में उसे गन्ने के खेत में फेंक दिया। हालत ठीक होने के बाद DM कार्यालय पहुँच कर महिला ने अपनी आपबीती सुनाई है|



बस्ती DM कार्यालय पर पहुँची फरियादी महिला ने ससुराल वालों पर गैंगरेप समेत अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया | पीड़िता के अनुसार, ससुराल के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट किया | गैंगरेप के बाद नग्न अवस्था में साड़ी में लपेट कर सुनसान जगह पर फेंक दिया| पीड़िता के अनुसार ,''परसरामपुर पुलिस ने भी उसकी फरियाद नही सुनी |



पीड़ित महिला ने कहा कि,'' उस का पति चंडीगढ़ काम करने के लिए गया था। उसके सास, ससुर और जेठ व देवर ने उसके साथ अभद्र व्‍यवहार किया। नग्न करके मारा पीटा, शारीरिक शोषण किया गया, खाना पीना बंद कर दिया गया| पति जब घर आया तो वह भी उसको प्रताड़ित करने लगा।  पीड़िता का आरोप है कि,'' हालत ठीक होने के बाद वह थाने पर पहुंची, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई उसे थाने से भगा दिया गया। इसके बाद वह डीएम कार्यालय पर पहुंची। डीएम प्रियंका निरंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में कार्रवाई का आदेश दिया।



बता दें कि, परसुरामपुर बाजार में एक स्टोर पर काम करते समय दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा था। दोनों अलग-अलग जाति के हैं और लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे| लड़की के घर वालों ने शादी से इंकार किया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। तब से लड़की के घर वालों के यहां आना जाना बंद हो गया। युवक के घरवालों ने दूसरी जाति की होने के कारण बहू को कभी स्वीकार ही नहीं किया, और लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे| 



 फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है| इस सम्बन्ध में बस्ती पुलिस ने बताया,थाना परसरामपुर पर अभियोग पंजीकृत है| आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है| एएसपी ने बताया की मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है, आरोपी पति को अरेस्ट किया गया है, मामले की विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्‍य प्रकाश में आएंगे उस अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।