मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कुर्सी के लिए तड़प रहे अखिलेश, जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है: बस्ती में बोले डिप्टी सीएम केपी मौर्य

बस्ती: बस्ती जिले में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के समापन पर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बस्‍ती पहुंचे। यहां उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्‍कार वितरण किया। साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के रा…

कुर्सी के लिए तड़प रहे अखिलेश, जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है: बस्ती में बोले डिप्टी सीएम केपी मौर्य
कुर्सी के लिए तड़प रहे अखिलेश, जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है: बस्ती में बोले डिप्टी सीएम केपी मौर्य — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती जिले में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के समापन पर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बस्‍ती पहुंचे। यहां उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्‍कार वितरण किया। साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव कुर्सी के लिए तड़प रहे हैं जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है|


केशव प्रसाद मौर्य ने अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट एवं शानदार प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।


अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत भाजपा सरकार खिलाडियों को आर्थिक मदद दे रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी संख्या में गांव में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। खेलों में नाम रोशन करने वाले देश व प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।



केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि,“अखिलेश यादव कुर्सी के लिए तड़प रहे हैं जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है| समाजवादी के अपराधी गुण्डे तड़प रहे हैं, इनकी तड़पन हम दूर नही कर सकते हैं| जनता ने तय कर दिया है कि सपा दबंगई गुंडई खत्म नही कर सकती इसलिए सपा की उत्तर प्रदेश से सफाई कर दी।



स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि,“ वे (स्‍वामी प्रसाद मौर्य) इस तरह की जो बातें बोल रहे हैं,  वह वे (स्‍वामी प्रसाद मौर्य) नहीं अखिलेश यादव बोल रहे हैं और उनकी मानसिकता बोल रही है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।