मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रुधौली ऑनर किलिंग केस में लड़की के 2 भाइयों समेत 3 गिरफ्तार: बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख दोनों को मार डाला, युवती का शव जमीन में गाड़ा, युवक का शव गन्ने के खेत में फेंका

बस्ती: रुधौली डबल मर्डर केस: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया चेत सिंह गांव में हुए प्रेमी- प्रेमिका मर्डर केस में पुलिस ने सोमवार को हत्या करने वाले 3 अभियुक्तों को…

रुधौली ऑनर किलिंग केस में लड़की के 2 भाइयों समेत 3 गिरफ्तार: बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख दोनों को मार डाला, युवती का शव जमीन में गाड़ा, युवक का शव गन्ने के खेत में फेंका
रुधौली ऑनर किलिंग केस में लड़की के 2 भाइयों समेत 3 गिरफ्तार: बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख दोनों को मार डाला, युवती का शव जमीन में गाड़ा, युवक का शव गन्ने के खेत में फेंका | फ़ोटो: TVL News

बस्तीरुधौली डबल मर्डर केस: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया चेत सिंह गांव में हुए प्रेमी- प्रेमिका मर्डर केस में पुलिस ने सोमवार को हत्या करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया|, "प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर परिजनों ने दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद लड़की के शव को जमीन में गाड़ दिया। वहीं, युवक के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने 29 अगस्त, 2022 को "मामले में वांछित युवती के 2 सगे भाइयों सहित 3 को गिरफ्तार किया|



थाना रुधौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रिया चेत सिंह गांव निवासी अंकित पुत्र रामफेर गांव के ही इरशाद का ट्रैक्टर चलाता था। इसी दौरान अंकित इरशाद की बहन अमीना खातून से करने प्यार लागा था। दोनों अक्सर छुप-छुप कर मिलते थे| शुक्रवार रात (26 अगस्त, 2022 ) को दोनों को आपत्ति जनक स्थिति में देखने के बाद प्रेमिका भाइयों (इरशाद और इरफान) ने प्रेमी अंकित और प्रेमिका अमीना मार डाला| रात में ही युवक के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।परिजनों ने युवती अमीना का शव कब्रिस्तान में दफन कर दिया| 



इसके बाद शनिवार शाम को 6 बजे गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी कि एक लड़के की लाश गन्ने के खेत में पड़ी है। सूचना के बाद मामला दो सम्‍प्रदाय से जुड़ा होने मौके पर डीआईजी, एसपी, एएसपी और सीओ भी पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद रूधौली थाना, वाल्टरगंज थाना,, सोनहा थाना,पुलिस स्‍वाट, सर्विलांस की टीम घटना के वर्कआउट के लिए लगाई गई। पुलिस ने गन्ने के खेत से शव को बरामद करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के बाद लड़की के शव को शनिवार आधी रात को कब्र से निकलवाया। दोनों शवों का पोस्‍टमार्टम कराया गया, जिसमें युवक की गला घोंटकर हत्‍या किए जाने की बात सामने आई, जबकि युवती की मौत विषाक्‍त पदार्थ से होना पाया गया।



29 अगस्त, 2022 को SP दीपेंद्र चौधरी  ने बताया, "युवक की हत्‍या के मामले में वांछित दो सगे भाई इरशाद (30),इरफान (24) और चचेरे भाई इसरार (22) को हनुमानगंज से बस्‍ती मार्ग पर कोहरा नहर मोड के पास से गिरफ्तारी की गई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।