बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है| भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को दबोच लिया है। बस्ती जिले में भैंस चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए थाना कलवारी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है| इसके पहले थाना पुलिस (15 मार्च 2022) 2 अभियुक्तों को जेल भेज चकी है।
आज यानी शुक्रवार को पकडा गया वांछित शाहनवाज जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हा गांव का निवासी है। वह कप्तानगंज थाने में हत्या के प्रयास, धोखाधडी और कूटरचना की धारा के तहत दर्ज मुकदमें वांछित चल रहा था।
पुलिस ने बताया,' थाना कलवारी पुलिस टीम द्वारा थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/2022 धारा 34, 307, 420, 467, 468, 471 भा0द0सं0 से संबंधित वांछित अभियुक्त शाहनवाज पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम भुड़कुड़हा थाना खेता सराय जनपद जौनपुर (उ0प्र0) को दिनांक 05.05.2022 को समय करीब 18.00 बजे टांडा पुल के पास से गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
अभियुक्त शाहनवाज उपरोक्त एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो आस-पास के जनपदों में घूम घूम कर भैंस चोरी करते हैं तथा उसे बाजार में बेचकर उससे अर्जित धन आपस में बांट लेते हैं। गिरोह के 03 अभियुक्तों को दिनां??? 15.03.2022 को कप्तानगंज पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया किया गया था तथा वांछित चल रहे अभियुक्त शाहनवाज उपरोक्त को कलवारी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
विदित हो कि,'15 मार्च को कप्तानगंज थाना पुलिस, एंटी व्हीकल थेफ्ट, एंटी नारकोटिक्स, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड के दौरान पंडूलघाट के पास से 3 पशु तस्करों आजमगढ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के अमगिलिया निवासी सहनवाज उर्फ सेराज, जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हा गांव निवासी दानिश, मारूफपुर निवासी फारिश को गिरफ्तार किया गया था।पूछताछ के दौरान शाहनवाज का नाम सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी थी, उसे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर टांडा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।