बस्ती में ग्रिल दुकान में चोरी का खुलासा: दुकान का ताला तोड़कर ₹17600 चोरी करने वाला गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ग्राइंडर मशीन बरामद
बस्ती: बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत महदेवा में स्थित ग्रिल की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा हो गया है| दुकान में काम करने वाले युवक ने ही चोरी किया था| लालगंज पुलिस ने मोहम्मद पुत…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बस्ती में ग्रिल दुकान में चोरी का खुलासा: दुकान का ताला तोड़कर ₹17600 चोरी करने वाला गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ग्राइंडर मशीन बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत महदेवा में स्थित ग्रिल की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा हो गया है| दुकान में काम करने वाले युवक ने ही चोरी किया था| लालगंज पुलिस ने मोहम्मद पुत्र यार मोहम्मद निवासी गांव ठाकुरापार को गिरफ्तार किया |
5/6 फरवरी, 2023 की रात्रि में मोहम्मद ने लालगंज थाना क्षेत्र के सोहिला गांव निवासी जितेन्द्र कुमार की कस्बा महदेवा स्थित ग्रिल की दुकान का ताला तोड़कर अलमीरा को ग्राइंडर मशीन से काटकर उसमें रखे सत्रह हज़ार छह सौ रुपये चुरा लिए थे|
सोमवार, 6 फरवरी को दिन में दुकान खोलने पहुंचने पर उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई। जिसके सम्बन्ध में दुकान के मालिक जितेन्द्र कुमार द्वारा थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
पुलिस ने बताया,''थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा दुकान का ताला तोड़कर अलमीरा में रखे रुपये 17600 नगद की चोरी करने वाले वाले अभियुक्त( दुकान में काम करने वाला) को आज सुबह करीब 08:10 बजे ग्राम ठाकुरापर से रुपये 17600 नगद (चोरी का) व एक ग्लाइन्डर मशीन (घटना में प्रयुक्त) के साथ गिरफ्तार किया गया |
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।