मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: बदरे आलम हत्याकांड का हुआ खुलासा, दोस्तों के साथ मिलकर भाइयो ने की थी सगे भाई की हत्या, 10 लोग गिरफ़्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुए बदरे आलम हत्या काण्ड का खुलासा कर पुलिस ने 10 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है| दोस्तों संग मिलकर भाइयो ने अपने ही सगे भाई ( मृतकबदरे आलम) को मौत घाट उतार दिया…

बस्ती: बदरे आलम हत्याकांड का हुआ खुलासा, दोस्तों के साथ मिलकर भाइयो ने की थी सगे भाई की हत्या, 10 लोग गिरफ़्तार
बस्ती: बदरे आलम हत्याकांड का हुआ खुलासा, दोस्तों के साथ मिलकर भाइयो ने की थी सगे भाई की हत्या, 10 लोग गिरफ़्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुए बदरे आलम हत्या काण्ड का खुलासा कर पुलिस ने 10 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है|  दोस्तों संग मिलकर भाइयो ने अपने ही सगे भाई ( मृतकबदरे आलम) को मौत घाट उतार दिया था। दारू पीने के कारण घर वाले बदरे आलम से परेशान रहते थे इसी कारण सगे भाइयों ने दोस्तो के साथ मिलकर रची थी हत्या की साज़िश।



स्वाट टीम प्रभारी विंनोद यादव, SOG टीम प्रभारी मृत्युंजय पाठक, मुंडेरवा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुंवर ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में शामिल रुदल चौहान, मनोज चौहान,उस्मान अंसारी, गड्डू अंसारी उर्फ सई मोहम्मद ,मोनू चौहान, सूरज चौहान, सरवर, अब्दुल करीम, पंकज चौधरी, रमेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तो के पास से  घटना में प्रयुक्त बोलोरो गाड़ी, पल्सर मोटर साईकिल, सुपर स्प्लेन्डर, एक्टिवा स्कुटी किया बरामद। 1 तमंचा 315 बोर,1 जिंदा कारतूस 315, 1 तमंचा 12 बोर, 1 जिंदा कारतूस 12 बोर किया बरामद।





एसपी आशीष श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा। मुंडेरवा थाना के जमुहट पुल के नीचे कठिनइया नाला में मिला था बदरे आलम का शव।




पूछताछ में रुदल चौहान व मनोज चौहान द्वारा घटना में सम्मिलित होना बताते हुए अपने साथ उस्मान अंसारी, गुड्डू अंसारी उर्फ सईद मो0, मोनू, सुरज द्वारा घटना कारित करना बताया गया तथा रुदल व मनोज द्वारा बताया गया कि सरवर आलम व अब्दुल करीम में आपने सगे भाइ बदरे आलम से आये दिन शराब पीकर घर एवं गाव में विवाद करने तथा अपने हिस्से की प्रापर्टी बेचने की बात से आजीज होकर हत्या करने के लिए कहे और कहा की बदरे आलम की हत्या हो जाने पर हम दोनो को रुपये 25-25 हजार व अन्य लोगो को रुपये 15-15 हजार देने के लिए कहे|  जिसके बाद हम लोगो ने गाड़ी चालक व अन्य सहयोगी व्यक्तियो की व्यवस्था करने के बाद सरवर आलम व अब्दुल करीम को बताया की अपनी बोलेरो गाड़ी दिनांक 02.04.2021 को टेमी चौराहे पर भेज दी जीएगा। 




सरवर आलम द्वारा अपनी गाड़ी अपने छोटे भाइ करीम को टेमी चौराहे पर लेकर भेजा तब हम लोगो ग्राम शिवबखरी गये जहा से रुदल व सुरज को लेने के बाद ग्राम पसड़ा बानपुर गये जहाँ पर अब्दुल करीम ने बरामदे की लाईट बंद दिया और बोलेरो गाड़ी दरवाजे पर खड़ी करके मै(रुदल), मनोज व गुड्डू अंसारी ने बदरे आलम को उठाकर गाड़ी के बीच वाली सीट पर लाद दिये और उसके गले को गमछा से कसकर मार-पीट कर हत्या कर दिये एवं हमारे पीछे-पीछे पलसर मोटरसाइकिल से अब्दुल करीम अपने पड़ोसी पंकज चौधरी व रमेश चौहान आये थे। हम लोगो द्वारा बदरे आलम की शव को जमुहट पुल से कठिनईया नाला पानी में फेक दिया गया था।





गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1.सरवर आलम पुत्र समसुद्दीन ग्राम पसड़ा बानपुर थाना लालगंज जनपज बस्ती |

2.अब्दुल करीम पुत्र समसुद्दीन ग्राम पसड़ा बानपुर थाना लालगंज जनपज बस्ती | 

3.पंकज चौधरी पुत्र ध्रुप चौधरी निवासी ग्राम पसड़ा बानपुर थाना लालगंज जनपज बस्ती | 

4.रमेश चौहान पुत्र प्रेम चन्द चौहान ग्राम पसड़ा बानपुर थाना लालगंज जनपज बस्ती |


5.रुदल चौहान पुत्र रामसजन चौहान निवासी ग्राम शिवबखरी थाना महुली जनपद संतकबीर नगर | 

6.मनोज चौहान पुत्र भृगुनाथ चौहान निवासी ग्राम उँचहरा कला थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर | 

7.उस्मान अंसारी पुत्र अब्दुल कयूम(चालक) ग्राम उँचहरा कला थाना दुधारा जनपद सन्तकबीर नगर

8.गड्डू अंसारी उर्फ सई मोहम्मद पुत्र अली अहमद ग्राम उँचहरा कला थाना दुधारा जनपद सन्तकबीर नगर | 

9. मोनू चौहान पुत्र रामबृक्ष चौहान निवासी ग्राम उँचहरा कला थाना दुधारा जनपद सन्तकबीर नगर | 

10. सूरज चौहान पुत्र रामजी चौहान ग्राम शिवबखरी थाना महुली जनपद सन्तकबीर नगर |














tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।