मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 सितंबर 2026

Betrayal Day: बस्ती में किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस

बस्ती: बस्ती में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार की ओर से कोई पहल नहीं करने पर किसानों ने सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस मनाया| भारतीय किसान यूनियन/ संयुक्त क…

Betrayal Day: बस्ती में किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस
Betrayal Day: बस्ती में किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार की ओर से कोई पहल नहीं करने पर किसानों ने सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस मनाया| भारतीय किसान यूनियन/ संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान समस्याओं और मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए। न्याय मार्ग स्थित लोहिया काम्प्लेक्स से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया। 



किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले उन्हे न्याय मार्ग पर ही रोकने का प्रयास किया। एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया।  मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि वे यहीं ज्ञापन दे दें और वापस चले जाएं। लेकिन भाकियू जिद पर अड़ी रही। वो कलेक्ट्रेट पहुंचकर ही अपना ज्ञापन सौंपेगी। काफी देर की नोकझोक, बातचीत के बाद प्रशासन बैकफुट पर आया। नारेबाजी करते हुए भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।



भाकियू के प्रदेश सचिव दीवान चन्द पटेल ने बताया कि 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस मनाया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा के मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिस पर भरोसा कर चल रहे आंदोलन और धरना प्रदर्शन को वापस ले लिया गया, लेकिन सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। किसानों के साथ हुए छल और सरकार की वादा खिलाफी के कारण 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।