बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से बाइक उड़ाने वाला चोर दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
बस्ती: बस्ती रेलवे स्टेशन रोड सार्वजनिक शौचालय के पास से बाइक चोरी की घटना का पुरानी बस्ती पुलिस ने आज बुधवार को (08 फरवरी को) खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल सहित 19 वर्षीय बाइक चोर को गिरफ्तार क…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से बाइक उड़ाने वाला चोर दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती रेलवे स्टेशन रोड सार्वजनिक शौचालय के पास से बाइक चोरी की घटना का पुरानी बस्ती पुलिस ने आज बुधवार को (08 फरवरी को) खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल सहित 19 वर्षीय बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है|
थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान आज सुबह करीब 10.15 बजे रेलवे स्टेशन रोड पूर्वी क्रॉसिंग के सामने नारंग रोड से बाइक चोर अर्जुन सोनकर पुत्र झिनकु सोनकर निवासी नरहरिया थाना पुरानी बस्ती को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
घटनाक्रम के मुताबिक, 19 जनवरी 2023 को संजय कुमार सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी जानकीनगर नवीन गल्ला मंडी थाना कोतवाली जनपद गोंडा के द्वारा सूचना दिया गया था कि उनके मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन रोड सार्वजनिक शौचालय के पास से चोरी हो गया है, जिसके संबंध में थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0सं0 11/23 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने बताया,'आज बुधवार को (08 फरवरी को) 19 वर्षीय अभियुक्त अर्जुन सोनकर को रेलवे स्टेशन पश्चिमी गेट नारंग रोड से चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।