मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती-सिद्धार्थनगर एमएलसी चुनाव परिणाम: बीजेपी के सुभाष यदुवंश जीते, सपा को मिली करारी हार

बस्ती-सिद्धार्थनगर एमएलसी चुनाव 2022 परिणाम: बस्ती-सिद्धार्थनगर एमएलसी चुनाव में बीजेपी के सुभाष यदुवंश ने जीत हासिल की। निर्वतमान एमएलसी सपा के संतोष यादव सन्नी को करारी पराजय का सामना करना पड़ा। जबक…

बस्ती-सिद्धार्थनगर एमएलसी चुनाव परिणाम: बीजेपी के सुभाष यदुवंश जीते, सपा को मिली करारी हार
बस्ती-सिद्धार्थनगर एमएलसी चुनाव परिणाम: बीजेपी के सुभाष यदुवंश जीते, सपा को मिली करारी हार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती-सिद्धार्थनगर एमएलसी चुनाव 2022 परिणाम: बस्ती-सिद्धार्थनगर एमएलसी चुनाव में बीजेपी के सुभाष यदुवंश ने जीत हासिल की। निर्वतमान एमएलसी सपा के संतोष यादव सन्नी को करारी पराजय का सामना करना पड़ा। जबकि पिछले चुनाव में सपा सरकार में सन्नी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के सुभाष यदुवंश को 5203 सपा के सन्नी यादव को 909 मत मिले। जबकि निर्दल राजन सैनी को 42 मत मिले। इनवैलिड मतों की संख्‍या 104 रही। कुल 6258 मत पड़े।



शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू हुई। मतगणना के बाद इसके परिणाम घोषित किए गए। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, प्रेक्षक एसपी आनंद की मौजूदगी में मतगणना कराई गई। प्रातः 8 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया, मतपेटिकाएं मतगणना टेबल पर पहुंचाई गईं।



 मतगणना शुरू होने से पहले मतगणना के लिए बनाए गए 14 टेबलों पर मतपेटिकाएं टेबल पर लाई गई। उन्‍हें 25-25 की गड्डी बनाकर अवैध मतों को छांटा गया। इसके बाद मतों की गिनती हुई। 6258 पडे़ मतों में से 6154 मत वैध पाए गए।



डीएम सौम्‍या अग्रवाल ने बताया कि विधान परिषद के लिए बस्ती-सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सुभाष यदुवंश निर्वाचित घोषित किए गए हैं। मतगणना के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, एएसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, एसडीएम सदर आनन्द श्रीनेत, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, प्रीती खरवार, मोहनलाल, एसएसबी के जवान मौजूद रहे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।