मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

बस्ती में कुएं में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव: रात में खाना खाने के बाद गांव में घूमने निकला था, सुबह घर के सामने कुएं में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के थन्हवा मुडियारी गांव में 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव घर के सामने कुआँ में मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंच कर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पीएम…

बस्ती में कुएं में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव: रात में खाना खाने के बाद गांव में घूमने निकला था, सुबह घर के सामने कुएं में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
बस्ती में कुएं में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव: रात में खाना खाने के बाद गांव में घूमने निकला था, सुबह घर के सामने कुएं में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

 बस्ती: बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के थन्हवा मुडियारी गांव में 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव घर के सामने कुआँ में मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंच कर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचकर छानबीन में जुटी है। 



बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव निवासी 40 वर्षीय पुन्नवासी उर्फ टिन्नू  कलवारी थाना क्षेत्र के थन्हवा मुड़ियारी गांव में 20 वर्षों से राम उजागिर यादव के घर पर रह कर खेती बाड़ी , पशुओं की देख भाल करता था। राम उजागिर ने बताया कि रात 9 बजे खाना खाकर रोज की तरह वह गांव में घूमने निकला। वापस कब आया, हम लोग नहीं जान पाए ।



सुबह जब हम लोग देखे उसकी चारपाई खाली थी। गांव में पता किया गया लेकिन कहीं पता नही चला। घर के सामने कुआं पर जब देखा गया तो उसका जूता व चुनौटी पानी के ऊपर उतराता दिखा। इसके बाद उसके कुएं में गिरने की आशंका में बांस डाल कर देखा गया तो उसका शरीर पानी के ऊपर दिखा। 



कलवारी थाने को इसकी सूचना दिया गया। चौकी इंचार्ज गायघाट राम बशिष्ठ टीम के साथ पहुंचे शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।