मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: पत्नी को लेने ससुराल गए युवक को साले ने पेट्रोल डालकर जलाया, अस्पताल में भर्ती

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के थाना हरैया क्षेत्र में पत्नी को ससुराल लेने गए युवक को उसके साले ने पहले पीटा, फिर उस पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी। जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया.., जिसे CHC ह…

बस्ती: पत्नी को लेने ससुराल गए युवक को साले ने पेट्रोल डालकर जलाया, अस्पताल में भर्ती
बस्ती: पत्नी को लेने ससुराल गए युवक को साले ने पेट्रोल डालकर जलाया, अस्पताल में भर्ती — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के थाना हरैया क्षेत्र में पत्नी को ससुराल लेने गए युवक को उसके साले ने पहले पीटा, फिर उस पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी। जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया.., जिसे CHC हरैया में भर्ती कराया गया जहाँ से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कल यानी सोमवार को समय-03:37 पर EVENT NO-00929 में कालर रवि कुमार यादव द्वारा बताया गया कि 04 लोगों ने आग लगाकर जलाने की कोशिश की है और अभी आग बुझ गयी है, जिस पर पीआरवी वाहन संख्या यू0पी0-32-डी0जी0-4319 द्वारा तत्काल 10 मिनट मे मौके पर पहुंचकर कालर को पीआरवी कर्मियो द्वारा 108 एम्बुलेस से CHC हरैया ले जाकर दवा ईलाज हेतु भर्ती कराया गया| 



व्यक्ति (रवि कुमार यादव) ग्रामरामदत्तपुर थाना-छावनी जनपद बस्ती का निवासी है एवं जो अपनी पत्नी की विदाई कराने हेतु अपने ससुराल ग्राम-समोढ़ा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती गया था कि जहां कालर (रवि कुमार यादव) के साले ने कोई काम बताकर गाड़ी से कालर को स्थान बड़हर कला थाना हरैया लाकर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया था जिससे कालर (रवि कुमार यादव) का शरीर जल गया था, जिसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक हरैया को अवगत कराया गया| मौके पर थाना हरैया के का0 अभिषेक यादव, का0 संदीप सिंह मौजूद थे जिन्हें आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। 



सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराए गए युवक से थाना प्रभारी ने बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि आग झुलसे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ससुरालियों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है।



छावनी थाना क्षेत्र के रमदत्तपुर निवासी रवि कुमार यादव (25) की शादी दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि रविवार की रात अपने साले के बुलाने पर ससुराल आया था। आरोप है कि रात करीब तीन बजे ससुर की दवा लाने के बहाने उन्हें भी साथ लेकर चार पहिया वाहन से ससुराल वाले निकले। रास्ते में महूघाट-विशेषरगंज मार्ग पर बेलाड़े शुक्ल से आगे गाड़ी रोककर उसे नीचे उतारा और दोनों हाथ दुपट्टे से बांध कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद ससुराल वाले गाड़ी लेकर चले गए।



रवि के अनुसार एक गड्ढे में कूदकर पहले आग बुझाई। इसके बाद भागकर बड़हरकला पेट्रोल पंप पर पहुंचा। यहां पुलिस को आपबीती बताई और मुझे सीएचसी हर्रैया लाया गया। घटना की वजह के बारे में कुछ भी साफ नहीं हो सका है। थाना प्रभारी का कहना है कि,''युवक की पत्नी से भी पूछताछ जारी है। जांच बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।