मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

VIDEO: 2022 में बनेगी बसपा की सरकार, बोले पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह

बस्ती: पूर्व कैबिनेट मंत्री व बसपा नेता राजकिशोर सिंह ने कहा,''आगामी चुनाव बसपा बनाएगी सरकार| रैली में दिखी जुटी भीड़ से गदगद दिखे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह| अयोध्या में होने वाले प्रबुद्ध सम…

VIDEO: 2022 में बनेगी बसपा की सरकार, बोले पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह
VIDEO: 2022 में बनेगी बसपा की सरकार, बोले पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: पूर्व कैबिनेट मंत्री व बसपा नेता राजकिशोर सिंह ने कहा,''आगामी चुनाव बसपा बनाएगी सरकार| रैली में दिखी जुटी भीड़ से गदगद दिखे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह| अयोध्या में होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में राजकिशोर सिंह अपने काफिले के साथ पहुंचे| इस दौरान राजकिशोर सिंह ने कहा,आगामी चुनाव बसपा बनाएगी सरकार|




वही अयोध्या रामनगरी पहुंचे बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने रामजन्मभूमि परिसर में रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया। साथ ही सरयू का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मिश्र ने कहा कि भाजपा अगर सोचती है कि प्रभु राम केवल उसके हैं,तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। भगवान राम सबके हैं उनसे ज्यादा हमारे हैं। 



उन्होंने कहा कि शासन से उपेक्षित व पीड़ित ब्राह्मण समाज को जागरूक करने के लिए ब्राम्हण सम्मेलन शुरू किया जा रहा है। कहा हम धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करते। रामलला पर राजनीति नहीं करते।हम भगवान राम में आस्था रखते हैं। रोजाना सुबह उनकी पूजा करते है। 2022 के चुनाव में बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेंगी। किसी भी दल से गठबंधन न करके केवल जनता व सर्वसमाज से ही पार्टी गठबंधन करेगी। पहले भी सर्व समाज से गठबंधन कर चुनाव जीत कर हम सरकार बना चुके हैं




सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 13 फीसदी ब्राह्मण और 23 फीसदी दलित मिल गए तो यहां पर बसपा की सरकार बननी तय है। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पांचवीं बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बन जाएंगी। प्रदेश के करोड़ों लोगों ने इससे पहले भी बसपा के शासन काल में सर्वसमाज की प्रगति देखी है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को भी सराहा है।




 बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज जिधर घूम जाएगा उसकी सरकार बना देगा। उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज बीते दस वर्ष से उपेक्षित है। बहुजन समाज पार्टी अब उसे सम्मान दिलाएगी।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।