बस्ती में फांसी के फंदे पर झूला आठवीं का छात्र: आश्रम पद्धति विद्यालय के कमरे में लटकती मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उतारा 'शव'
बस्ती: बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र स्थित आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय, भानपुर में 15 वर्षीय एक नाबालिग छात्र का शव फंदे से लटका मिला है| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
बस्ती में फांसी के फंदे पर झूला आठवीं का छात्र: आश्रम पद्धति विद्यालय के कमरे में लटकती मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उतारा 'शव' — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र स्थित आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय, भानपुर में 15 वर्षीय एक नाबालिग छात्र का शव फंदे से लटका मिला है| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है| आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने विद्यालय के छात्रावास के कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। यह घटना शनिवार देर शाम की है|
मृतक छात्र कृष्णा त्रिपाठी (15) पुत्र संजय त्रिपाठी संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर 'लहुरादेवा' गांव का रहने वाला था| वह आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। मृतक छात्र (कृष्णा त्रिपाठी) 2021 से विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र ने हॉस्टल में पंखे से लटक कर आत्महत्या की है| पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी|
रूधौली की क्षेत्राधिकारी प्रीती खरवार ने बताया कि, 18 फरवरी 2023 को आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में एक छात्र द्वारा आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली| इस सूचना पर सोनहा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची| यहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि कमरा अंदर से है और शव पंखे से लटका हुआ हुआ है| पुलिस टीम द्वारा दरवाजा तोड़कर शव को उतरवाया गया है।प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस द्वारा नियमानुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 2 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।