मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti Flood: योगी ने बस्ती के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री

बस्ती: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनपद बस्ती के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती के दुबौलिया में आदर्श इंटर कॉलेज, हेंगाप…

Basti Flood: योगी ने बस्ती के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री
Basti Flood: योगी ने बस्ती के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  गुरुवार को जनपद बस्ती के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती के दुबौलिया में आदर्श इंटर कॉलेज, हेंगापुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की।



योगी आदित्यनाथ ने कहा,'''हर मुश्किल घड़ी में डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश वासियों के साथ है। इसी क्रम में आज जनपद बस्ती में बाढ़ प्रभावितों के मध्य जाकर उनसे संवाद किया और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। जन-जन की सेवा एवं सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता है।



 बस्ती जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद विद्यालय परिसर में सीएम योगी ने कहा कि,'' अगले एक-दो दिन तक गांव में पानी भरा रहने की स्थिति हो सकती है लेकिन इसके बाद धीरे धीरे पानी उतरता जाएगा। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि पर्याप्त संख्या में नावों व स्टीमरों को लगाकर दो से तीन दिन के भीतर राहत सामग्री पहुंचाने के साथ उनकी हर संभव मदद की जाए। 



उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा के इस सरकार उनके साथ हर पल खड़ी है और उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कृत संकल्पित है। कहा कि सरकार बाढ़ आपदा से हुई हर प्रकार की क्षति पर मुआवजा देगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान या मकान बनवाने के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है।



बता दें कि, जनपद बस्ती में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ी| दुबौलिया विकास खंड के अशोकपुर गांव के 14 पुरवों में जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है|  दर्जनों गांव जलमग्न हो गए| गांव के लोग अपने सामान के साथ पलायन कर रहे है|  अशोकपुर गांव में जाने वाली सड़क के ऊपर से बह रही धारा|  लोग जान को जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर| 










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।